भगत सिंह बन छा गए थे अजय देवगन, हर किसी को मिली थी कड़ी टक्कर
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो आपको देशभक्ति की याद दिलाती हैं।फिल्में वो जरिया होती है जिसकी मदद से आप कुछ सीख सकते हैं और जान सकते हैं। खासकर अगर बात बायोपिक की हो जिसकी मदद से एक शख्शियत के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए मिलता है । आज शहीद दिवस है यानी इस दिन भगत सिंह अपने देश के लिए शहीद हुए थे और हमेशा के लिए वीरता और देशभक्ति के प्रतीक बन गए।
देश के युवा और शहीद भगत सिंह में बहुत ही गहरा कनेक्शन है। एक 23 साल का लड़का कब देश को अपनी ज़िम्मेदारी समझ कर इतना जुनून पैदा करता है कि सियासत और इतिहास दोनों बदल देता है।

भगत सिंह पर बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में बनी हैं जिसमें उनके जीवन को दिखाया गया। लेकिन भगत सिंह की सोच पर भी कई ऐसी फिल्में बनीं जो शायद एक सलाम की हकदार हैं।
इन फिल्मों ने ज़िंदा रखा है उस जुनून और आग को जो क्रांति और विद्रोह की हद तक जाने में भी गुरेज नहीं करती क्योंकि बात हो जाती है हक की। एक नज़र डालिए इन फिल्मों पर जिन्होंने क्रांति को फिर से जगाया और भगत सिंह की सोच को परदे पर उतनी ही संवेदना के साथ उतारा। देखें ये लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











