साल 2022 में सुहाना खान से लेकर रश्मिका तक 5 बिग डेब्यू, अक्षय कुमार के साथ करोड़ों की हिट, पूरी LIST
कोरोना वायरस के कारण बीते दो साल से बॅालीवुड में कोई नया स्टार चेहरा कमाल नहीं दिखा पाया है। साल 2022 में कई स्टार किड्स अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर खुल चुके हैं वहीं फिर से कोरोना के केस बढ़ने के कारण कई जगहों पर सिनेमाघर से दर्शकों ने दूरी बना ली है।
लेकिन इस बीच कई ऐसे नई एक्ट्रेसेस हैं जो कि साल 2022 में अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्मों के साथ सिनेमाघर में आग लगाने के लिए पूरी तैयार कर चुकी हैं। कोरोना वायरस के बीच साल 2022 में स्टार किड्स डेब्यू के साथ साउथ सिनेमा का भी एक चर्चित नाम डेब्यू के लिए तैयार है।

साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिहाज से भी काफी बड़ा है। जहां पर अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से लेकर राजामौली की आरआरआर भी रिलीज के लिए तैयार है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं वो चुनिंदा नाम जो कि साल 2022 यानी कि इस साल अपना बंपर डेब्यू कर सकते हैं।

मानुषी छिल्लर
अक्षय कुमार की पृथ्वीराज ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और यह फिल्म जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण पृथ्वीराज की रिलीज को आगे के लिए बड़ा दिया गया है। इस फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट मानुषी छिल्लर को कास्ट किया गया। मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता। पृथ्वीराज फिल्म में संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं मानुषी छिल्लर। 24 साल की उम्र में मानुषी छिल्लर के हाथ में पृथ्वीराज के जरिए साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म पृथ्वीराज आयी है।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा फिल्म में खुद को सुपरहिट के साथ चर्चित एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया है। कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहीं रश्मिका मंदाना जल्द हिंदी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार हैं। रश्मिका हिंदी फिल्म मिशन मंजू के साथ अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे। साथ ही अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना अलविदा फिल्म में भी देंगी। जिसकी रिलीज में अभी समय है।

खुशी कपूर
जान्हवी कपूर के बाद चर्चा है कि उनकी बहन खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर सकती हैं। श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में अपना एक फोटोशूट भी करवाया है। जिसकी चर्चा काफी अधिक रही है। लेकिन खुशी कपूर किस हीरो और किस निर्माता के साथ अपने करियर की शुरुआत करेंगी इसे लेकर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। चर्चा है कि साल 2022 के अंत से पहले खुशी कपूर के डेब्यू को लेकर साफ पिक्चर सभी के सामने आ सकती है।

शनाया कपूर
बॅालीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बॅालीवुड में अपनी दमदार एंट्री कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार करण जौहर की फिल्म दोनों मिले इस तरह से शनाया कपूर बिग लांच की तैयारी कर चुकी हैं। शनाया कपूर लांच से पहले ही अपने लुक और ग्लैमर को लेकर चर्चा में छा गई हैं।

सुहाना खान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का डेब्यू भी इस साल चर्चा में हैं। सुहाना खान के डेब्यू को लेकर कुछ समय पहले यह खबर सामने आयी थी कि करण जौहर बड़ा लांच सुहाना खान को दे सकते हैं। लेकिन फिलहाल अभी तक सुहाना खान के एक्टिंग हिंदी सिनेमा डेब्यू को लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











