#13Years- जब एक साथ आए अमिताभ, अक्षय और अजय देवगन..मतलब पैसा वसूल!
खाकी रिलीज हुए आज 13 साल हो गए। फिल्म ब्लॉकबस्टर तो थी ही और कारण फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टार्स का होना था।
एक फिल्म में अगर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन साथ में आ जाएं तो फिल्म तो धमाकेदार होगी इसमे कोई शक नहीं है और ऐसा हुआ भी। जी हां अगर ये फिल्म भूल भी गए हों तो हम आपको याद दिला दें कि फिल्म का नाम खाकी था और फिल्म भी बेहद शानदार थी। फिल्म कई अवार्ड में नॉमिनेट भी हुई थी।
खाकी फिल्म रिलीज हुए आज 13 साल हो गए लेकिन फिल्म में कई ऐसी बातें हैं जो लोग भूल नहीं पाएंगे जैसे अजय देवगन दिवानगी के बाद पहली बार निगेटिव रोल में नजर आए और शानदार लगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय का भी निगेटिव किरदार था।
[Umang 2017-टाइगर का डांस..अक्षय की मस्ती..वरूण-आलिया का रोमांस..]
आज ट्विटर पर सुबह से ही 13 Years of Khakee ट्रेंड कर रहा है तो आप समझ सकते हैं कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आई होगी जबकि फिल्म ने भले बिजनस बहुत ही अच्छा ना किया हो लेकिन क्रिटिक्स से लेकर हर किसी ने फिल्म को पसंद जरूर किया था।
अब अगर फिल्म में बिग बी, अजय देवगन, अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय हो तो फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातें भी होंगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए खाकी फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें जो आपको पढ़कर वाकई मजा आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications