2018 की सबसे तगड़ी खबर, दो सुपरस्टार का अफेयर, झूठा निकला तो बवाल हो जाएगा!
हाल ही में बॉलीवुड के गलियारों में दो सुपरस्टार्स का अफेयर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दोनों के अफेयर को तब हवा मिल गई जब एक ने खुले आम इसे कबूल कर लिया। जी हां! हम बातकर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। हाल ही में दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं और आज तो खबर यहां तक आ गई रिदिमा ने आलिया को तोहफा तक भेज दिया। इसके बाद रणबीर-आलिया का ये रिश्ता कंफर्म माना जा रहा है।
[इनके आगे फेल हैं शाहरुख-सलमान, 100 करोड़ी सुपरस्टार, ये 10 Pics आप मिस नहीं कर सकते]
इस अफेयर की खबरें इसलिए भी स्ट्रॉन्ग हो जाती हैं क्योंकि आलिया कई टॉक शो में रणबीर के लिए अपनी लाइकिंग जाहिर कर चुकी हैं। अब जब वे उनके साथ नजर आ रही हैं तो मीडिया भी हाथ धोकर पीछे पड़ गई है। हालांकि, दूसरी तरफ इस अफेयर को सिर्फ मीडिया के दिमाग की उपज माना जा रहा है। दरअसल, दोनों साथ में फिल्म करने वाले हैं। जिसके चलते दोनों का साथ दिखना काफी आम बात है लेकिन पिछले बयानों और रणबीर के कनफेशन को देखते हुए सबसे ये मान लिया है कि ये अफेयर कंफर्म है।

वहीं ऐसा कई बार देखने को मिला है, जब एक ही फिल्म में काम कर रहे दो स्टार्स के अफेयर की जबरदस्त चर्चाएं हुई हैं, तगड़ी खबरें और तस्वीरों के बाद ये चर्चाएं मजह अफवाहें ही बन कर रह गईं। कई बार को इसे फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी मान लिया गया। आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही अफेयर्स के बारे में जो जबरदस्त सुर्खियों में रहे लेकिन बाद में सिर्फ अफवाह साबित हुए।


Click it and Unblock the Notifications











