SHOCK: यौन शोषण से लेकर.. खान- कपूर की दोस्ती तक.. बॉलीवुड के गहरे राज़!
बॉलीवुड की दुनिया भी अजीब सी है। बाहर से जितनी चमकती दमकती दिखती है, शायद अंदर यहां घना अंधेरा है। यहां कई राज़ छिपे हैं, जो कभी ना कभी सितारों की जुबान से बाहर निकल ही जाते हैं। हाल ही में रेखा की बॉयोग्राफी 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' से कई खुलासे हुए हैं।
बहरहाल, यहां हम बॉलीवुड सितारों से जुड़ी और भी बातें सामने लाए हैं, जो उन्होंने सालों तक छिपाने के बाद अपनी बॉयोग्राफी में साफ तौर पर बताया है।
SHOCK: इस टॉप एक्ट्रेस को हीरो ने किया जबरदस्ती KISS.. आंखों से निकल पड़े आंसू!

1. रेखा
फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग हो रही थी। एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए रेखा सेट पर पहुंचीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला.. रेखा के को-एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर चूमना शुरू कर दिया.. जोकि 5 मिनट तक चला। कैमरा रोल करता रहा। रेखा की आंखों में आंसू भर गए थे।
2. दिलीप कुमार
दिलीप कुमार और मधुबाला के प्यार को निर्देशक के आसिफ ने सहारा दिया था। दोनों के बीच गहरा रिश्ता हो गया था, लेकिन मधुबाला के पिता को यह रिश्ता मंजूर ना था। उन्हें यह रिश्ता प्यार नहीं, एक बिजनेस लग रहा था। फिल्म मुगल-ए-आज़म के दौरान ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
3. शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन मेरी सफलता से जलते थे। अमिताभ एक्शन सीन्स में मुझे रियल में मारने लगते थे, जब दूसरों को आकर सीन बंद करना पड़ता था। यहां तक की बच्चन उन्हें अपने कार तक में नहीं बिठाते थे।
4. देव आनंद
देव आनंद ने अपने और जीनत अमान के रिश्ते को जाहिर किया था। देव आनंद ने कहा कि वह जीनत अमान के साथ रिश्ता जोड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन जब उन्होंने जीनत अमान को राजकपूर से नजदीकियां बढ़ते देखीं तो देव आनंद का दिल टूट गया।
5. अनुराग कश्यप
बॉयोग्राफी तो नहीं, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बताया था कि 11 साल की उम्र में 22 साल के आदमी ने उनका यौन शोषण किया था। उनका बचपन काफी खटास भरा रहा है।
6. प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा ने अपने और अमिताभ बच्चन की दोस्ती की बात बताई। उन्होंने बताया कि जब भी फिल्म में फाइट सीन की शूटिंग होती थी, शूट खत्म होने के बाद वह अमिताभ से जाकर पूछते थे कि कहीं उन्हें चोट तो नहीं आई! एक बार अमिताभ ने उन्हें पूछा कि वह इतना क्यों ख्याल करते हैं, तो प्रेम चोपड़ा ने कहा कि क्योंकि सीन में अब मेरी पिटने की बारी है..मैं चाहता हूं कि आप भी मेरा ख्याल करें..
7. शशि कपूर
सैफ अली खान शशि कपूर के काफी करीबी रहे हैं। शशि कपूर एक बार फाइट सीन कर रहे थे, जहां विलेन से उन्हें मार खानी थी। तो सैफ रोने लगे कि शशि अंकल को लोग क्यों मार रहे हैं!


Click it and Unblock the Notifications



















