Birthday: 70 के दशक की बोल्ड विलेन 'मोना डार्लिंग' बिन्दू को देख थिएटर में मिलती थीं गालियां
हिंदी सिनेमा के पर्दे की यादगार विलेन रही हैं बिंदु। आप उन्हें मोना डार्लिंग के नाम से बखूबी जानते हैं। 17 अप्रैल 1941 को उनका गुजरात में जन्म हुआ। लेकिन छोटी सी उम्र में बिंदु के पिता की मौत हो गई। परिवार की जिम्मेदारी संंभालते हुए वह हिंदी सिनेमा में चली आईं।
फिर क्या हीरोइन बनने का ख्वाब लेकर जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा तो पहले अपने बोल्ड अंदाज से वह आइटम क्वीन बनीं। फिर इसके बाद बन गईं विलेन। वैंप के किरदार में बिंदु ने कई फिल्मों में जान भर दी।

लेकिन सिनेमा के फैंस की नफरत भी उन्हें कई बार झेलनी पड़ी है। हवस, जंंजीर,आया सावन झूम के, अमर प्रेम, राजा रानी, मेरे जीवन साथी, अभिमान, घर हो तो ऐसा और बीवी हो तो ऐसी फिल्मों में उन्होंने अपना शानदार अभिनय दिखाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमाघर में उन्हें देखते ही लोग गालियां देने लगते थे। जी हां, चलिए देखते हैं उनका फिल्मी सफर और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











