2022 में बॉलीवुड ने खोयी अपनी आवाज, इन गायकों को हमेशा के लिए कहना पड़ा अलविदा

साल 2022 में बॉलीवुड के आसमान से एक के बाद एक कई सितारें टूटकर खो गये। इनमें कई जाने-माने एक्टर्स तो कई ऐसे सिंगर्स भी रहे जिन्होंने अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी थी। इन सिंगर्स में स्वर कोकिला लता मंगेशकर से लेकर महज 28 साल की उम्र में जान गंवाने वाले पंजाबी पॉप सिंगर सिद्धू मूसेवाला तक शामिल हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि साल 2022 ने बॉलीवुड से उसकी आवाज ही छीन ली।
आइए Year End recap में जानते हैं साल 2022 ने किन सिंगर्स को हमसे छीन लिया :

लता मंगेशकर :
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को इस साल सबसे बड़ा झटका स्वर कोकिला लता मंगेशकर की मौत से लगा। उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में 6 फरवरी 2022 को हमेशा के लिए अपनी आंखे बंद कर ली। लता मंगेशकर की मौत से देशभर को सदमा पहुंचा था। लता दीदी ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी।

बप्पी लाहिरी :
15 फरवरी 2022 को इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का चमचमाता हुआ सितारा बप्पी लाहिरी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 69 साल की आयु में बप्पी लाहिरी की मौत हार्ट अटैक से हो गयी थी। बप्पी लाहिरी को डिस्को म्यूजिक का किंग कहा जाता था। बप्पी लाहिरी का अंतिम संस्कार उनके बेटे बप्पा लाहिरी ने किया था। 70-80 के दशक में बप्पी लाहिरी ने एक से बढ़कर एक कई आईकॉनिक गाने दिये थे।

सिद्धू मूसेवाला :
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत कोई आम मौत नहीं बल्कि हत्या था। उनकी हत्या ने पूरे देश को दहला लिया। वह महिंद्रा थार में बैठकर अपने कुछ दोस्तों के साथ अपनी बीमार मौसी को देखने बरनाला जा रहे थे। उस समय उनकी गाड़ी का पीछा कर रही एक सफेद रंग की कार में बैठे हत्यारों ने ताबड़तोड़ उनकी गाड़ी पर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीकांड में सिद्धु मूसेवाला को 19 गोलियां लगी और 15 मिनट के अंदर उनकी मौत हो गयी। उन्हें पिछले काफी समय से मारने की धमकियां दी जा रही थी।

के के :
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ के के का निधन कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से हो गया। वह 53 साल के थे। के के कोलकाता में एक कॉलेज द्वारा आयोजित फेस्ट में गाने के लिए गये हुए थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें होटल में उनके कमरे में लाया गया। होटल के कमरे में वह अपने बिस्तर पर लेट गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। के के की मौत के बाद होटल के लिफ्ट का उनका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें वह काफी बेचैन नजर आ रहे थे। के के की मौत से इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा।

निर्वैर सिंह :
पंजाबी गीतों के फैंस सिद्धु मूसेवाला की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि तब तक एक और पंजाबी गायक ने अपनी जान गंवा दी। आस्ट्रेलिया में एक सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह को जान से हाथ धोना पड़ गया। उनकी मौत फैंस के लिए किसी बड़ी सदमे से कम नहीं थी। निर्वैर सिंह ने अपना सिंगिंग करियर आस्ट्रेलिया से ही शुरू किया था। वह करीब 9 साल पहले आस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications











