करवा चौथ 2019 स्पेशल - इन गानों को सुनते सुनते करिए चांद का इंतज़ार
बॉलीवुड फिल्मों में सब कुछ बड़े स्तर पर होता है। और उतने ही शानदार स्तर पर कई फिल्मों ने मनाया है करवा चौथ का त्योहार। और चूंकि आज का पूरा दिन चांद देखने के इंतज़ार में निकलने वाला है तो हमने सोचा कि क्यों ना आपके लिए लेकर आए एक शानदार करवा चौथ प्लेलिस्ट।
इस प्लेलिस्ट में रोमांस है तो तकरार भी है। छेड़छाड़ है तो प्यार भी है। कभी कभी जुदाई है तो कभी कभी मिलने का उत्साह। आप भी इन गानों को सुनकर आराम से आज का दिन निकाल सकती हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में हर त्योहार आपको मिल ही जाएगा। करवा चौथ की खास बात ये है कि ये फिल्मों में दिखना शुरू हुई जीतेंद्र - रेखा और मौशमी चटर्जी की फिल्म मांग भरो सजना के बाद।
इस फिल्म में करवा चौथ पर काफी लंबा सीन था। वहीं टीवी पर तो अब करवा चौथ पूरा जश्न होता है। फिल्मों से भी बड़ा। हालांकि टीवी पर करवा चौथ का ये जश्न शुरू हुआ करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी ग़म के बाद। खैर आप भी बस थोड़ा इंतज़ार और करिए और चांद का दीदार करने की तैयारी करिए।
तब तक सुन लीजिए बॉलीवुड का ये नॉन स्टॉप करवा चौथ स्पेशल ट्रैक -


Click it and Unblock the Notifications