फिल्म हिट करवाने के लिए नोरा फतेही के आगे 'आइटम गर्ल' बनने के लिए जब खूब गिड़गिड़ाए थे फिल्म निर्माता!

Nora Fatehi

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बैली डांसर नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर फिल्मों में अपने डांस नंबर से फैंस को घायल करने वाली नोरा फतेही रियलिटी शो में कहीं जज बनकर दिखाई देती हैं तो अपने हॉट अंदाज से फैंस को घायल करती रहती हैं। इसके अलावा नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहती हैं और अपने पल-पल की अपडेट फैंस को देती हैं।

स्टीरियोटाइप बनने का था डर

क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए फिल्म निर्माता नोरा फतेही के पास घबराते हुए कॉल करते थे और उन्हें अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने की रिक्वेस्ट करते थे। हाल ही में नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। नोरा ने ना सिर्फ निर्माताओं की अप्रोच के बारे में खुलकर बात की, बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें शुरुआत में इंडस्ट्री में इस बात का भी डर रहता था कि कहीं वे स्टीरियोटाइप ना बन जाएं।

एंपावरमेंट जैसा होने लगी फील

नोरा फतेही ने उस समय को याद किया जब प्रोड्यूसर पैनिक होकर उन्हें कॉल करते थे और अपनी फिल्म में डांस नंबर के लिए कास्ट करना चाहते थे, ताकि वे अपनी फिल्म को फ्लॉप होने से बचा सके। एक्ट्रेस के मुताबिक, इससे उन्हें एंपावरमेंट जैसा महसूस होता था।

डांस नंबर चुनने के दौरान नोरा रहती थीं सतर्क

नोरा फतेही ने बताया, बेशक, फिल्म निर्माताओं के घबराहट भरे कॉल उनके पास आते थे और फिल्म को बचाने के लिए डांस नंबर कि वे रिक्वेस्ट करते थे, लेकिन इन सबके बावजूद भी नोरा फतेही डांस नंबर चुनने के लिए बहुत सतर्क रहती थीं। वे हमेशा ये ध्यान रखती थीं कि वह अपने दर्शकों को क्या परोस रही हैं। साथ ही वे हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती थीं।

बड़ी जिम्मेदारी का था काम

नोरा फतेही ने यह भी बताया कि बेशक इन सब के दौरान उन्हें एंपावरमेंट जैसा महसूस होता था लेकिन जब भी वह कैमरे के आगे होती थी तो वह हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये एक बड़ी जिम्मेदारी लगती थी।

10 गानों में से 1 या 2 ही करती थी

उन्होंने यह भी बताया, अगर उन्हें 10 सॉन्ग 1 साल में ऑफर होते थे तो वे एक या दो का ही चुनाव करती थी। नोरा के मुताबिक, वे अपने दर्शकों को बोर नहीं करना चाहती थी इसलिए वह नहीं चाहती थी कि बहुत सारे डांस नंबर करने की वजह से उनके ऊपर स्टीरियोटाइप का ठप्पा लगे।

बताते चलें, नोरा ने कई बेहतरीन फिल्मों डांस नंबर दिए हैं। जैसे- भारत, स्त्री, बाटला हाउस, रोर और सत्यमेव जयते। इनके डांस की वजह से फिल्म खूब चर्चाओं में भी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X