बॉलीवुड-हॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियां जो हैं बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

सनडे को फनडे होने के साथ-साथ एक खास दिन भी है। क्या कहा आपने, आपको ध्यान नहीं है, तो चलिए हम आपको याद दिलवा देते हैं। अगस्त के पहले रविवार यानी 7 अगस्त को दोस्ती का सबसे खास दिन यानी फ्रेंडशीप डे है। वह दिन जब हम अपने सभी भूले-बिसरे दोस्तों को बधाईयां देते हैं। बॉलीवुड के बारे में कहा जाता है कि यहां कोई किसी का दोस्त नहीं होता लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने इस बात को गलत साबित किया है।

shahruukh khan, kajol

इसके साथ ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटिज की हॉलीवुड स्टार्स के साथ दोस्ती हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। इस फ्रेंडशीप डे पर हम बॉलीवुड-हॉलीवुड की उन दोस्तों की जोड़ियों से रुबरु करवाते हैं, जो अनोखे होने के साथ ही काफी खास भी है।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग दिखायी देती है। फिल्म गुंडे में दोनों की यह बॉन्डिंग साफ दिखायी दी थी। दोनों एक दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं।

काजोल और शाहरुख खान

काजोल और शाहरुख खान

बॉलीवुड की यह रोमांटिक जोड़ी एक-दूसरे की सबसे करीबी दोस्त मानी जाती है। फिल्मी पर्दे पर जिस तरह दोनों की केमिस्ट्री दिखती है, ऑफ कैमरा भी दोनों की दोस्ती के काफी चर्चे होते हैं। दर्शक भी काजोल-शाहरुख की जोड़ी को साथ देखने के बेताब रहते हैं।

करिश्मा/करीना कपूर और मलाइका/अमृता अरोड़ा

करिश्मा/करीना कपूर और मलाइका/अमृता अरोड़ा

इन चारों बहनों की जोड़ी बीएफएफ कहलाती है। इन चारों को अक्सर पार्टियों में साथ देखा जाता है। सिर्फ बॉलीवुड की पार्टियां ही नहीं ये चारों आपस में भी अक्सर पजामा पार्टी करती हुई दिख जाती हैं। कहा जाता है कि लॉकडाउन में लगातार ऑनलाइन गेम्स और वीडियो कॉल के माध्यम से ये चारों एक-दूसरे के संपर्क में रही हैं।

दीपिका पादुकोण और विन डीजल :

दीपिका पादुकोण और विन डीजल :

दोनों ने साल 2017 में एक्शन से भरपूर फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक साथ काम किया था। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हुई और उस समय से लेकर आज तक दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

जान्हवी कपूर और सारा अली खान

जान्हवी कपूर और सारा अली खान

बॉलीवुड की नयी बीएफएफ जोड़ी जान्हवी कपूर और सारा अली खान है। दोनों की दोस्ती गोवा से शुरू हुई। हाल ही में चैट शो 'कॉफी विद करण' में जान्हवी कपूर ने बताया कि वह और सारा गोवा में पड़ोसी हुआ करते थे। एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दोनों का आपस में परिचय हुआ और फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई। अब आलम ऐसा है कि दोनों की बातें पूरी रात चलती हैं और सुबह कब हो जाती है, इन्हें पता ही नहीं चल पाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X