Bollywood Holi 2023: बॉलीवुड की ये हसीन जोड़ियां, शादी के बाद मनाएंगी 'पहली होली'!

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ खुशियों और पॉजिटिविटी का त्योहार होता है। इस त्योहार में आपसी मतभेद भुलाकर नेगेटिविटी को खत्म किया जाता है। रंगो के त्योहार होली को आने में बस दो ही दिन बचे हैं। इस बार कैलेंडर के हिसाब से 2 दिन होली मनाई जाएगी 7 मार्च और 8 मार्च। खास बात ये है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है, तो इस बार रहेगा डबल सेलिब्रेशन।
होली 2023 के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी इस साल पहली होली होगी। जी हां पिछले साल 18 मार्च 2022 को होली मनाई गई थी। इसके बाद अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए। इनमें से कुछ कपल्स के घर में तो किलकारियां भी गूंजने लगी है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं जो जिनकी इस साल पहली होली होगी।
होली का त्योहार ना सिर्फ रंगो का त्यौहार होता है बल्कि गुजिया जैसी मिठाई को खासतौर पर इस दिन बनाया जाता है। रंगों से सराबोर होने के अलावा नाचने गाने और मस्ती से भी भरपूर होली का सालभर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। चलिए जानते हैं कौन सी बॉलीवुड की जोड़ियां इस साल शादी के बाद पहली बार मनाएंगी होली।
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। इन दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को 5 साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। अब उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम है RAHA।
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्डा ने भी 4 अक्टूबर 2022 को मुंबई में शादी कर ली थी।
4 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग शादी रचाई थी।
साउथ की जाने-माने एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को विग्नेश शिवन संग शादी रचाई थी।
भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से 23 जनवरी 2023 संग शादी रचाई थी।
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 07 फरवरी 2023 को धूमधाम से शादी रचाई थी और इनकी शादी खूब चर्चा में भी रही।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से ब्वॉयफ्रेंड फहद अहमद के साथ 06 जनवरी 2023 संग शादी रचाई थी।
अन्य जोड़ियां जो इस साल शादी के बंधन में बंधी
रुशद राणा और केतकी वालावलकर (04 जनवरी 2023)
तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन (17 जनवरी 2023)
सत्यदीप मिश्रा और मसाबा गुप्ता (27 जनवरी 2023)
चित्रशि रावत और ध्रुवादित्य भगवानानी (04 फरवरी 2023)
अभिषेक पाठक और शिवालेका ओबेरॉय (09 फरवरी 2023)
तान्या अबरोल और आशीष वर्मा (09 फरवरी 2023)
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताश स्टेनकोविक (14 फरवरी 2023)
मानवी गगरू और कुमार वरुण (23 फरवरी 2023)
सचिन श्रॉफ और चांदनी (25 फरवरी 2023)


Click it and Unblock the Notifications











