सलमान, अक्षय कुमार और प्रभास की 6 फिल्मों से Box office पर तबाही, 400 करोड़ का बजट, बड़ी details

कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से सिनेमा का गणित बिगड़ा है। हाई बजट फिल्मों की शूटिंग मुश्किल से हुई तो वहीं सिनेमाघर में रिलीज के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं साल 2021 में रिलीज होने वाली सभी हाई बजट फिल्मों को एक लंबी राह देखने के बाद साल 2022 में रिलीज किया जा रहा है।

आज हम आपके सामने उन फिल्मों की बात करेंगे जो कि 300 करोड़ से अधिक बजट के साथ निर्माण की गई है। जाहिर सी बात है कि बॉक्स ऑफिस पर खुद को हिट साबित करने के लिए इन सभी मल्टी कास्ट फिल्मों को खर्च से अधिक कमाई करनी होगी। साल 2022 में रिलीज के साथ कई ऐसी फिल्में भी हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करती हुई दिखाई देंगी।

Prithviraj,Adipurush

वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, प्रभास, सैफ अली खान और शाहरुख खान की हाई बजट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त भी है जो कि सिनेमाघर में बंपर ओपनिंग से लेकर तगड़ी कमाई की उम्मीद के साथ रिलीज हो रही है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

राजामौली की आरआरआर

राजामौली की आरआरआर

RRR फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बाहुबली की सफलता के बाद राजामौली ने जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट को लेकर RRR फिल्म का आलीशान निर्माण किया है। खबर अनुसार इस फिल्म का बजट 400 करोड़ के करीब का है। आरआरआर फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 600 करोड़ का तगड़ा बिजनेस कर सकती है।

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज ऐतिहासिक फिल्म है। अक्षय कुमार इस हाई बजट फिल्म में महाराजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त और सोनू सूद भी इस फिल्म फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। पृथ्वीराज 10 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है।

ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ का हाई बजट

ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ का हाई बजट

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ब्रह्मास्त्र भी एक हाई बजट फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म भी 300 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाई गई है। साथ ही फिल्म में वीएफएक्स पर काफी खर्च किया गया है। ब्रह्मास्त्र फिल्म सितंबर 2022 में रिलीज होगी।

आदिपुरुष

आदिपुरुष

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की आदिपुरुष को लेकर यह खबर आ रही है कि लार्जर देन लाइफ सिनेमा से सजी हुई फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। प्रभास फिल्म में भगवान राम की भूमिका और सैफ अली खान महाशक्तिशाली रावण की भूमिका निभा रहे हैं। आदिपुरुष का बजट 500 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। जो कि हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।

टाइगर 3 भी एक हाई बजट एक्शन फिल्म

टाइगर 3 भी एक हाई बजट एक्शन फिल्म

सलमान खान की टाइगर 3 भी एक हाई बजट एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के एक्शन में सबसे अधिक खर्च किया गया है। साथ ही कई विदेशी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 का बजट 300 करोड़ से अधिक का है। हालांकि फिल्म रिलीज में अभी काफी देरी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ शूटिंग को खत्म करने में लगे हुए हैं।

शाहरुख खान की पठान

शाहरुख खान की पठान

शाहरुख खान भी पठान के साथ 3 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्शन से लदी हुई इस फिल्म का बजट 200 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। इस फिल्म में जॅान अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X