शाहरुख-अक्षय से भी बड़े खिलाड़ी निकले ये सुपरस्टार..सलमान को भी कर दिया पीछे !
Recommended Video

पद्मावती में रणवीर सिंह का लुक कैसा होगा ये तो आज उनके पोस्टर से आपको पता चल ही गया होगा। एकदम खूंखार। रणवीर का लुक देखकर हो लोगों को फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जिनको नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे।
इस फिल्म से पहली बार रणवीर सिंह नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे। तो ज़ाहिर सी बात है कि ये रोल उनके लिए कितना चैलेंजिंग होगा। क्योंकि वो अभी तक लीड रोल अदा करते आए हैं। और फैन्स के लिए अपने फेवरेट एक्टर को नेगेटिव रोल निभाते देखना काफी अलग एक्सपीरियंस होगा।

कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो अपनी हीरो वाली इमेज में इस कदर बंध जाते हैं कि उन्हें लोग नेगेटिव रोल में कभी देखना ही नहीं चाहते। और ना ही वो स्टार कभी नेगेटिव रोल को अपनाकर अपने करियर के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। ऐसे ही स्टार हैं सलमान खान।
REACTION...2017 की सबसे बड़ी फिल्म...धमाकेदार WELCOME
ना तो उन्होंने कभी नेगेटिव रोल किया और ना ही कभी वो करना चाहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने फिल्मों में हीरो के अलावा विलेन का रोल भी निभाया और जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया।
तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने फिल्मों में हीरो के अलावा विलेन का रोल भी निभाया...


Click it and Unblock the Notifications