2020 में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं ये बॉलीवुड फिल्में- दीपिका, कंगना और वरुण भी फ्लॉप साबित
साल 2020 जिस तरह से रहा वो किसी से छिपा नहीं है। इस साल के शुरुआत में तो कुछ फिल्में रिलीज हुईं थीं उसके बाद कोरोना वायरस जैसी महामारी ने भारत में पैर पसार लिए थे। इसके बाद इस देश में लॉकडाउन लग गया था और जाहिर तौर पर सभी के साथ साथ थिएटर्स में भी ताले लग गए थे। इस साल कुछ ही फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो पाईं थीं जिनमें से कुछ को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था तो वहीं कुछ फिल्मों ने काफी निराश भी किया था।
अब हम उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो कि साल 2020 में रिलीज तो हुईं थीं लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। ये साल सभी के साथ साथ इंडस्ट्री के लिए भी कुछ खास नहीं रहा है और काफी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

हालांकि एक बार फिर से इंडस्ट्री धीरे धीरे खोली जा रही है लेकिन अब इसको तेजी पकड़ने में कुछ समय और लग सकता है। फिलहाल आपको दिखाते हैं वो फिल्में जो कि इस साल 2020 में बुरी तरह से पिट गईं थीं...


Click it and Unblock the Notifications











