इन बॉलीवुड फिल्मों ने इस साल डुबा दिए इंडस्ट्री के हजारों करोड़ रुपए, बड़े बड़े सुपरस्टार्स हैं शामिल...

Bollywood Flop Films of 2023- ये साल जाने वाला है और पीछे छोड़ रहा है कुछ खट्टी मीठी यादें। ये साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल, पठान, जवान, टाइगर 3 और एनिमल जैसी फिल्में रिलीज हुईं और भर भरकर कमाई की।
लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्होने बॉक्स ऑफिस पर प्रोड्यूसर्स के हजारों करोड़ रुपए डुबा दिए। आज हम ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बात करेंगे। ये वो फिल्में थीं जो कि रिलीज से पहले काफी चर्चा में रहीं लेकिन रिलीज होते ही कुछ ऐसा हुआ जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी था। आइए एक नजरम डालते हैं इन फिल्मों पर...
आदिपुरुष
सबसे ओम राउत की ये फिल्म आदिपुरुष की बात करते हैं जो कि रामायण के कॉंसेप्ट पर आधारित थी। इस फिल्म के लीड रोल में प्रभास, कृति सैनन और सनी सिंह नजर आए थे। फिल्म को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट के साथ बनाया गया था लेकिन फिल्म ने करीब 350 करोड़ की कमाए थे। इस फिल्म के जरिए प्रोड्यूसर्स की जेब पर बड़ा झटका लगा था।
सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी काफी चला था। हालांकि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई थी। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 23 करोड़ का कलेकशन किया था और सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।
गणपत
टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि इस फिल्म ने रिलीज होकर लोगों को दुखी कर दिया था। 145 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 12.25 करोड़ रुपए ही कमाए थे। फिल्म डिजास्टर रही थी।
तेजस
कंगना रनौत की फिल्म तेजस को लेकर कई राजनीतिक लोगों ने प्रचार किया था। फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ था। हालांकि फिल्म ने रिलीज के बाद महज 5.5 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
भोला
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म भोला ने रिलीज के बाद अच्छी शुरुआत की थी लेकिन फ्लॉप रही। फिल्म का कुल बजट करीब 100 करोड़ था लेकिन इसने कुल 85 करोड़ का बिजनेस किया था।


Click it and Unblock the Notifications











