शिल्पा शेट्टी को चढ़ा ऐसा शौक, फैंस बोले 47 में बन गई 25 की!

Shilpa Shetty

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। इसके अलावा भी शिल्पा शेट्टी फूड के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अपने फैंस के लिए शिल्पा अपने day-today के अपडेट भी देती रहती है। शिल्पा ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती जिससे कि वे फैंस से जुड़ पाए। लेकिन आजकल शिल्पा ने एक नई हॉबी डवलप की है। आइए जानें, इनके इस नए शौक के बारे में।

आजकल शिल्पा इंस्टाग्राम पर खूब ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। अन्य सेलिब्रिटी की तरह शिल्पा को भी बनाने और ट्रेंडी गानों पर ठुमके लगाने का शौक चढ़ा है। 3 दिन पहले ही शिल्पा ने Just movin' it पर नाचते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस क्लिप में शिल्पा ने डेनिम

ब्लू जींस और व्हाइट स्लीवलेस टॉप के साथ, व्हाइट कंफर्टेबल फुटवियर पहने हैं। इस वीडियो को गार्डन में शूट किया गया है। शिल्पा के फैंस को उनका ये अवतार बहुत पसंद आ रहा है और 4 लाख से अधिक लोग उनका ये वीडियो लाइक कर चुके हैं। लोग उनकी वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा है - Gorgeous except the expression, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - 47 की उम्र में भी 25 लग रही हो।

इसी के साथ शिल्पा ने 1 दिन पहले एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वे Chance pe Dance पर नाचते हुए नजर आ रही हैं। इस क्लिप में शिल्पा ने डेनिम ब्लू जींस और ब्लैक स्लीवलेस टॉप के साथ, ब्लैक फुटवियर पहने हैं। इस वीडियो को भी गार्डन में शूट किया गया है। शिल्पा के फैंस को उनका ये अवतार भी बहुत भा आ रहा है और 2.5 लाख से अधिक लोग उनका ये वीडियो लाइक कर चुके हैं। लोग उनकी इस वीडियो पर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा है - Ise kehte h ..personality, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - "I can feel how happy everyone is feeling in this pic!"

बताते चलें, बॉलीवुड फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के ऐप 'सिंपल सोलफुल ऐप' ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोशन ट्रैकिंग टेक्नीक पेश की है। यह यूजर्स की डिवाइस के कैमरे के जरिए उनके पोस्चर को ट्रैक करेगा; गलत पोस्चर को सुधारना, कैलोरी काउंट रखना और वर्कआउट के अनुसार स्कोर देगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X