बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ने बैक टू बैक दी थी 17 हिट फ़िल्में, फिर यूं हुआ पूरा करियर तबाह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ सितारे तो ऐसे हैं जो कि एक हिट के लिए तरस जाते हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के पहले सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक के बाद एक 17 फिल्में हिट दे दी थी। यहां तक कि उनकी परफॉर्मेंस से दर्शक भी काफी इंप्रेस हो गए थे। लेकिन उनका यह स्टारडम कुछ ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया। बताया जाता है कि उन्होंने 3 साल के अंदर ही अपना टॉप स्टार का टाइगर खो दिया। खबरों के अनुसार यह दावा किया गया कि उन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। यहां तक कि 1970 से लेकर 1987 तक वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार हो चुके थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना की।
राजेश खन्ना का असली नाम
राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में अमृतसर, पंजाब में हुआ। दरअसल उनका असली नाम जतिन चुन्नीलाल खन्ना था। यहां तक की कुछ लोग उन्हें अलग-अलग नाम से जैसे कि काका, रोमांस के ओरिजिनल किंग, पहले सुपरस्टार और शहजाद जैसे नाम से पुकारने लगे। वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाले अभिनेताओं में शुमार हो गए।
1965 में एक्टर ने की थी फिल्मों में एंट्री
राजेश खन्ना ने 1965 में फिल्मों में एंट्री मारी और पहली फिल्म थी उनकी 'राज'। आईएमडीबी की मानें तो राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में सिंगल हीरो के तौर पर सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया और सबसे कम मल्टी स्टार कास्ट फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया। बता दे कि राजेश खन्ना की पहले एक साथ तीन फिल्में आखरी खत, राज और औरत जैसी फिल्म में हिट साबित हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि जब उनकी फिल्म 'बहारों के सपने' आई तो सैड एंडिंग की वजह से फैन्स नाराज हो गए।
एक्टर को मिल इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार बनने का टैग
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि फैन्स की नाराजगी के के कारण डायरेक्टर को फिल्म को एक हैप्पी एंडिंग देने पर मजबूर कर दिया गया। इसके बाद में साल 1969 में शक्ति सामंत की 'आराधना' फिल्म सेवर है बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुके थे। लोगों के बीच राजेश खन्ना का एक अलग ही क्रेज बन गया था। लोग उन्हें भारत का पहला सुपरस्टार मानने लग गए थे। बता दें कि बाद में उन्होंने 1969 से लेकर 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में दे डाली।
3 साल में दी 17 सुपरहिट फिल्में
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने 1969 से लेकर 1977 तक सुपरस्टार का टैग एंजॉय किया और बाद में यह टैग अमिताभ बच्चन को मिल गया। बता दे कि उन्होंने 1969 से लेकर 1971 तक तीन सालों में 17 सुपरहिट फिल्में दे दी थी और उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। जिनमें से 15 लगातार सिंगल सुपरहिट फिल्में और दो हीरो वाली फिल्में 'अंदाज' और 'मर्यादा' भी इसमें शामिल थी।
एक्टिंग छोड़ राजनीति में आजमाया हाथ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1976 से लेकर 1978 तक राजेश खन्ना ने बतौर लीड एक्टर 5 बॉक्स ऑफिस सुपर हिट फिल्में दी। इतना ही नहीं गेस्ट रोल में तीन हिट, गेस्ट रोल में एक फ्लॉप और मेन लीड रोल में उन्होंने 8 फ्लॉप फिल्में दे दी थी। इन फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन यह साल उनके लिए एक बुरा वक्त लेकर आया। एक वक्त के बाद राजेश खन्ना बतौर प्रोड्यूसर कम करने लगे और उन्होंने तीन फिल्में बनाई। यहां तक की चार फिल्मों को उन्होंने को प्रोड्यूस किया। बता दें कि एक्टर ने साल 1991 में राजनीति में हाथ आजमाया और इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। राजेश खन्ना कांग्रेस में शामिल होकर संसद सदस्य बन चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications