Independece Special: सलमान - अक्षय और शाहरूख की सीक्रेट वाली देशभक्ति कमाल कर गई!
बॉलीवुड आज देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। दो फिल्में रिलीज़ हुई हैं और दोनों ही देशभक्ति से लबालब भरी हुई हैं। पहली है अक्षय कुमार स्टारर रीमा कागती की गोल्ड। दूसरी है मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राहम स्टारर मिलाप झावेरी की सत्यमेव जयते। वहीं स्वतंत्रता दिवस का फील लेते हुए कंगना रनौत ने भी मणिकर्णिका के पहले पोस्टर के साथ एंट्री मार ली है।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में कंगना रनौत इतनी शानदार लग रही हैं कि पोस्टर से नज़र ही नहीं हट रही है। सलमान खान ने भी अपनी ईद 2019 में आने वाली फिल्म भारत का पहला प्रोमो, स्वतंत्रता दिवस का फायदा उठाते हुए शेयर कर दिया है। इनमें से कुछ फिल्मों का प्लॉट सीधा देशभक्ति है।

लेकिन भारत का प्लॉट देशभक्ति नहीं है लेकिन ये तय है कि फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर कूट कूट कर भरा है। कुछ फिल्में होती हैं जो काफी कुछ सिखा जाती हैं। यूं ही...बिना किसी प्लॉट के। और इस छोटी सी बात में इतना दम और इतनी सच्चाई होती है कि आप बस देखते रह जाते हैं।
ऐसे में जब किसी फिल्म का प्लॉट देशभक्त ना हो...लेकिन फिर भी वो आपको अपने देश और उसकी जड़ों से रूबरू करा जाए तो फिर ऐसी फिल्मों के बारे में बातचीत तो होनी चाहिए।
बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में हैं जिनका प्लॉट रोमांस, दोस्ती या फिर कुछ और था लेकिन जाने अनजाने इन फिल्मों ने इतनी गहरी बातें सिखा दीं...कि आप कभी नहीं भूलेंगे -


Click it and Unblock the Notifications












