#HitList2017: बाहुबली 2 छोड़िए, अभी बाकी हैं 3000 करोड़ के 40 धमाके!
आने वाले शुक्रवारों पर लगभग 200 फिल्मों की किस्मत और 13 - 14 सुपरस्टार्स का करियर टिका रहेगा। अगर ये फिल्में चलीं तो स्टार्स मालामाल होंगे और नहीं चली तो बेहाल होंगे। साल 2017 की बची हुई 38 फिल्में।
टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। 2017 के सबसे बड़े सवाल का जवाब आउट हो चुका है और उसका रिज़ल्ट भी शानदार आ रहा है। अब वक्त है अगली क्लास में बढ़ने का।
यानि कि बाहुबली 2 के बाद बॉलीवुड में कम से कम 40 बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिन पर कम से कम बॉलीवुड के 3000 करोड़ रूपये का दांव लग चुका है।

इनमें से कुछ फिल्में कंटेंट में शानदार हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से धमाकेदार मसाला है वहीं कुछ फिल्मों में टपक रहा है केवल स्टारडम।
इसलिए अब फोकस करते हैं बचे हुए साल पर। यानि कि 2017 की आने वाली फिल्मों पर। आने वाले शुक्रवारों पर लगभग 200 फिल्मों की किस्मत और 13 - 14 सुपरस्टार्स का करियर टिका रहेगा। अगर ये फिल्में चलीं तो स्टार्स मालामाल होंगे और नहीं चली तो बेहाल होंगे।
जहां एक ओर होली दीवाली बुक है तो वहीं 26 जनवरी और 15 अगस्त को भी सितारों ने नहीं छोड़ा है। वहीं सारे अच्छे शुक्रवार बुक हो चुके हैं। तो कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो खिसकते खिसकते 2017 में पहुंच चुकी हैं।
इसलिए बहुत ज़रूरी था कि हम भी आपको बता देते कब कैसे और कहां अपनी छुट्टियां मैनेज करनी है जिससे आपकी फेवरिट फिल्में आप देख पाएं, पहले दिन पहला शो।
इसलिए हम लेकर आए हैं साल 2017 की 17 सबसे बड़ी फिल्में जिनका इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है -


Click it and Unblock the Notifications











