Flashback: 1997 का बॉक्स ऑफिस - जब गायब थे सलमान और छाए हुए थे सनी देओल
1997 बॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ा ही दिलचस्प साल था। जब शाहरूख खान अपने रोमांस में डूबे थे तो सलमान खान अपनी कॉमेडी में। अजय देवगन और अक्षय कुमार अपने एक्शन अवतार में व्यस्त थे तो सनी देओल देशभक्ति के रंग में रंगे थे। 7 फरवरी यानि कि आज सलमान खान की फिल्म जुड़वा को रिलीज़ हुए पूरे 22 साल हो गए।
तो हमने सोचा कि देखा जाए कि उस साल बाकी के एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा क्या कारनामा दिखाया था। अक्षय कुमार और सलमान खान उस साल डबल रोल में व्यस्त थे लेकिन साल की सबसे बेहतरीन फिल्म थी बॉर्डर। जिसने बॉक्स ऑफिस और अवार्ड्स दोनों पर ही अपना कब्ज़ा जमाया था।

उस साल बॉलीवुड के लिए एक मुनाफे भरा साल था क्योंकि लगभग सभी लीड एक्टर्स ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके किए थे। कोई सुपरहिट था तो कोई बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर था। कुछ फिल्में तो आज तक की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर में गिनी जाती हैं। जानिए उस साल की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड


Click it and Unblock the Notifications