इस बॉलीवुड फिल्म को बनने में लगे पूरे 23 साल, शूटिंग के दौरान कई स्टार्स की हुई मौत, जैसे-तैसे हुई रिलीज

Bollywood Filmy Story: आज के वक्त में फिल्में बहुत ही जल्दी शूट हो जाती हैं और काफी जल्दी एडिटिंग होकर रिलीज भी हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे बनने में 23 साल लग गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं 1986 में रिलीज हुई फिल्म लव एंड गॉड की।
इस फिल्म को आसिफ द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया था। यह उनकी एकमात्र ऐसी निर्देशित फ़िल्म थी जो पूरी तरीके से रंगीन बनाई गई थी। इस फिल्म को लैला मजनू की पौराणिक प्रेम कहानी पर आधारित बनाया गया था। फिल्म में निम्मी ने लैला और संजीव कुमार ने मजनू का किरदार निभाया था।
लेकिन विकिपीडिया के अनुसार आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में बहुत ज्यादा वक्त लगा। इसकी शूटिंग साल 1963 में शुरू की गई थी। जब गुरुदत्त फिल्म में मजनू का किरदार निभा रहे थे। लेकिन साल 1964 में अचानक से गुरुदत्त की मृत्यु हो गई और फिल्म अधूरी रह गई थी। इसीलिए इस फिल्म को बंद कर दिया गया था।
लेकिन बाद में फिल्म में मजनू का किरदार संजीव कुमार को मिला और साल 1970 में एक बार फिर से फिल्म का निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन निर्माता आसिफ की मृत्यु 9 मार्च 1971 में हो गई थी और फिल्म एक बार फिर से अधूरी रह गई।
लेकिन आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने 15 साल बाद केसी बोकाडिया की सहायता से इस अधूरी फिल्म को रिलीज करने का फैसला ले लिया था। कुछ महीनो के अंदर उन्होंने तीन अलग-अलग स्टूडियो से अधूरी फिल्म के कुछ उपयोगी हिस्से हासिल किया और उनको एक साथ में जोड़ा। जैसे तैसे 27 मई 1986 में इस फिल्म को रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications















