बदल गया Bollywood- अब कुछ कुछ नहीं होता..किक लगती है
परिवर्तन प्रकृति का नियम है..अब ये कोई अमिताभ बच्चन का गुरुकुल तो है नहीं जहां पर परिवर्तन के लिए कोई जगह ना हो। हालांकि अमिताभ के गुरुकुल में आकर शाहरुख खान ने ही परिवर्तन की आंधी चलाई थी लेकिन अब ये प्यार भरी आंधी कुछ अलग ही रुप ले रही है। धीरे धीरे ये बदलाव इस कदर सिनेमा को बदल रहा है कि आज दिल में इश्क नहीं होता बल्कि किल दिल हो रहा है।
आजकल हीरो के दिल में कुछ कुछ नहीं होता बल्कि वो तो गुंडे बनकर तेवर दिखा रहे हैं और तो और दर्शकों को भी इससे किक लग रही है। बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करके ये फिल्में रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बना रही हैं..धूम मचा रही हैं। दिलों में बैंग बैंग हो रही है और लगातार दर्शक इस बैंग बैंग से एंटरटेन हो रहे हैं। इक्के दुक्के रंग रसिया आते हैं और जाते हैं..2 स्टेट्स के लोगों के बीच भी प्यार होता है लेकिन सिंघम की दहाड़ इस इश्क की आह को दबा देती है।
हैप्पी न्यू ईयर जैसे खूबसूरत मौके पर भी लोग पीके टुन्न होते हैं..आखिर कहां गया वो प्यार..वो इश्क..वो मोहब्बत..। साल 2014 में देखिये कितना बदल गया बॉलीवुड..राहुल भी बदल गया..सिर्फ नाम ही सुना सुना सा रह गया..


Click it and Unblock the Notifications