जब शाहरुख खान की ईद पार्टी में पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे- PICS
ईद का त्यौहार आते ही सोशल मीडिया पर सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान की ईद पार्टी फोटो वायरल होने लगी हैं। इन फोटोज में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने को मिलता है। इन थ्रोबैक तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की प्यारी तस्वीर देखने को मिली है। यकीनन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी ईद सेलिब्रेशन की फोटोज देखकर काफी खुश हो जाएंगे।
शाहरुख खान की साल 2013 में आयोजित ईद पार्टी की थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी स्टार्स ने शिरकत की थी। माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, श्रीदेवी से लेकर अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, फराह खान समेत कई बिग सेलिब्रेटिज शाहरुख खान की ईद पार्टी में पहुंचे थे।

इस पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे भी साथ नजर आए। दोनों को गाड़ी में बैठे स्पॉट किया। ये वो समय था जब अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
दोनों पवित्र रिश्ता फिल्म से पॉपुलर हो चुके थे। सुशांत भी अपना डेब्यू फिल्मों में कर चुके थे। आइए दिखाते हैं सुशांत और अंकिता के अलावा बॉलीवुड सितारों की ईद वाली स्पेशल फोटो।


Click it and Unblock the Notifications