सलमान, आमिर से लेकर शाहरुख खान की Eid पार्टी की Photos, ईद सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा Pics
बॉलीवुड में हर त्यौहार की धूम रहती है। दिवाली हो या ईद, हर फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन जब से कोरोना लोगों की जिंदगी में आया है तब से हर त्यौहार का रंग फीका हो गया। वरना भारत में हर त्यौहार के चकाचौंध अलग होती है। ईद पर भी माहौल काफी खूबसूरत होता, लोग एक दूसरे से गले में मिलते है, शुभकामनाएं देते हैं और त्यौहार मनाते हैं। लेकिन इस साल भी कोरोना के चलते त्यौहार का जश्न फीका सा ही रहने वाला है।
आइए आपको पुराने दिनों की याद ताजा करवाते हैं। जब बॉलीवुड में खूब धूमधाम से ईद पार्टी मनाई जाती थी। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान के घर ईद पार्टी का सेलिब्रेशन होता था और पूरा बॉलीवुड इस पार्टी में उमड़ता था। इस बार उम्मीद है कि ईद 13 मई की हो।

इस ईद सलमान खान फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। पिछले साल की ईद सुनी रह गई थी, क्योंकि सलमान खान की फिल्म कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन सलमान खान ने इस ईद पर राधे फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया। 13 मई को सलमान खान की फिल्म राधे सिनेमाघर और ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आइए आपको बॉलीवुड की ईद पार्टी की यादगार फोटो दिखाते हैं।

सलमान खान की ईद फोटो
सलमान खान की कई बार ईद से यादगार फोटो सामने आई है। ये फोटो ईद के मौके की है जब भाई सोहेल खान और को-स्टार डेजी शाह के साथ भाईजान पोज देते दिखे थे।

शबाना आजमी की ईद पार्टी
ये खूबसूरत तस्वीर शबाना आजमी की ईद पार्टी से सामने आई थी। जब सभी स्टार्स के चेहरे पर स्माइल और सब जश्न मनाते दिखे थे।

आमिर खान की ईद पार्टी
आमिर खान की ये फोटो बेहद स्पेशल है जिसमें आमिर खान की तीन बेटियां नजर आ रही हैं। आइरा खान जो कि असल जिंदगी में आमिर खान की इकलौती बेटी हैं तो फातिमा सना शेख व सनाया मल्होत्रा, जो कि दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटियां बनी थीं।

शाहरुख खान की सबसे प्यारी ईद की फोटो
शाहरुख खान हर ईद पर फैंस से रूबरू होने अपने बंगले के बाहर आते हैं। एक बार वह बेटे अबराम को लेकर कुछ इस अंदाज में नजर आए थे। लेकिन पिछले साल वह कोरोना के चलते इस तरह नजर नहीं आए थे और फैंस से भी अपील की थी कि भीड़ इकट्ठी न करें स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ईद जश्न में अमिताभ बच्चन की फैमिली
शाहरुख खान के घर आयोजित हुई ईद पार्टी में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन व अभिषेक बच्चन के साथ फोटोग्राफर डब्बू रतनानी यूं पोज देते दिखे थे।

सलमान खान का ईद सेलिब्रेशन
सलमान खान की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ,डेजी शाह, तारा सुतारिया, यूलिया वंतूर से लेकर जैकलीन फर्नांडिस समेत कई हसीनाएं पहुंची थी।

सोनम कपूर का ईद लुक
सोनम कपूर की ये फोटो तब सामने आई जब वह शाहरुख खान की ईद पार्टी में पहुंची थी।

ईद पार्टी में आलिया भट्ट
शाहरुख खान की को-स्टार रह चुकीं आलिया भट्ट भी उनकी पार्टी में कुछ इस अंदाज में पहुंची थी।

सुशांत सिंह राजपूत ईद पार्टी में जब हुए थे शामिल
ये तस्वीर शायद फैंस को भावुक कर देगी। सुशांत सिंह राजपूत बेशक आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन एक मौका था जब वह अंकिता लोखंडे के साथ शाहरुख खान की पार्टी में इस अंदाज में नजर आए थे।

शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर साथ में ईद मनाते
शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर साथ में ईद मनाते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल इस त्योहार की खुशी को चार गुना बढ़ा देती है।

जब बॉलीवुड की ईद पार्टी में कंगना रनौत पहुंची
कंगना रनौत की ये फोटो शाहरुख खान की ईद पार्टी से है।

सलमान खान ईद पर फैंस से मुलाकात करते हुए
ईद के मौके पर सलमान खान की एक झलक पाने को फैंस लंबी कतार में खड़े होते हैं। कुछ ऐसे सलमान अपने फैंस से मिलते हैं और ईद की शुभकामनाएं देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications