अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र के फिल्मों में पिता ने छुड़ाए पसीने, अब बेटे की फ़िल्में हो रहीं ब्लॉकबस्टर, पहचाना कौन?

Rohit Shetty Childhood Photo: अक्सर सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिलता है कि इस सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीरें खूब तेजी से वायरल होती हुई नजर आती है और फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। हालांकि अब इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और एक सुपरहिट बॉलीवुड डायरेक्टर की तस्वीर बचपन की वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें उनकी मां के साथ में देखा जा रहा है। दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि रोहित शेट्टी है।
रोहित शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर डायरेक्टर है और इस मुकाम तक शायद ही कोई पहुंच पाया होगा। बता दे की 14 मार्च 1974 में मुंबई में उनका जन्म हुआ। इसके बाद साल 2006 में कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गोलमाल' का डायरेक्शन किया और अपना डेब्यू किया। इस फिल्म की सभी सीरीज सुपरहिट साबित हुई। उन्होंने साल 2011 में एक्शन फिल्म 'सिंघम' से एक्शन जोनर में धमाकेदार शुरुआत की।
इसके बाद रोहित शेट्टी ने एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी खास पहचान बना ली। उनकी हर एक फिल्म में उड़ती हुई गाड़ियों से लेकर शानदार स्टंट और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता है। दरअसल रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी एक स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर और एक एक्टर हुआ करते थे। इतना ही नहीं डायरेक्ट की मां रत्ना जूनियर आर्टिस्ट हुआ करती थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के घर का माहौल फिल्मी तो था ही लेकिन इसी के साथ-साथ वह भी इसी रंग में रंग गए। उन्होंने अपने मेहनत के बलबूते पर इस मुकाम को हासिल किया। रोहित शेट्टी ने अपने पूरे करियर में सूर्यवंशी, बोल बच्चन, सिंघम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्में दी है और टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी काफी मशहूर है।


Click it and Unblock the Notifications