अकेले पूरा बॉलीवुड चलाने का हुनर रखता है ये बच्चा, अपनी उंगलियों पर रखता है बड़े-बड़े स्टार्स...

सोशल मीडिया पर अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल होती है और उनके जबरा फैन भी उन्हें पहचानने में कई बार नाकामयाब साबित होते हैं। आज हम आपको एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं और आपको बता दें कि इन्हें पहचाना किसी चैलेंज से काम नहीं है।
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मां की गोद में नजर आ रहा है। वह कैमरे के सामने देखा हुआ मुस्कुरा रहा है और आपको बता दें कि आज के वक्त में यह बॉलीवुड का सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर माना जाता है। अगर आप अभी तक इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि डायरेक्टर करण जौहर है।
करण जौहर पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है और इतना ही नहीं लोग उनकी फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं। उन्होंने अपने करियर में कभी खुशी कभी गम, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ओर ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इस वक्त वह कॉफी विद करण के सातवें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। जिसको दर्शक बड़े चाव से देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications