झर्रे सा घर.. पिता के अंतिम संस्कार के लिए मुश्किल से जुटाए पैसे, आज बनी करोड़ो की मालकिन

Farah Khan, sajid khan

फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जबरदस्त फिल्म मेकर मानी जाती है। बता दे कि उनको यहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए काफी कुछ झेला। 9 जनवरी 1965 में फराह खान का जन्म हुआ और उन्होंने 80 से भी ज्यादा फिल्मों में 100 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की है। फराह खान को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड भी दिया गया। उन्हें अभी तक 6 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।

फराह खान बन चुकी है बेहतरीन डायरेक्टर और कोरियोग्राफर

फराह खान के पिता कामरान खान बी ग्रेड फिल्मों के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर हुआ करते थे। लेकिन इससे पहले वह एक स्टंटमैन हुआ करते थे। फराह खान की बात की जाए तो साल 2004 में उन्होंने शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं हूं ना' से डेब्यू किया।

डायरेक्शन में काम करने से पहले उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया। उनकी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला और यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के कारण फराह खान को बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए पहली बार नॉमिनेट किया गया। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन प्राप्त करने वाली वह दूसरी महिला डायरेक्टर बन चुकी थी।

फराह खान ने मुश्किल से जुटाए पिता के अंतिम संस्कारी के लिए पैसे

यहां तक पहुंचना फराह खान के लिए आसान नहीं था। जब उन्होंने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में शिरकत की तब उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बारे में खुलासा किया और बताया कि जब उनकी मृत्यु हुई तो उनके जेब में ₹30 पड़े हुए थे। फराह खान ने बताया कि "एक रात पहले उन्होंने ताश खेल और उनकी जेब में ₹30 थे।" साजिद ने यह कहानी बिग बॉस पर भी बताई। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे जुटाए थे।

साजिद खान ने सुनाई आर्थिक तंगी की आप बीती

साजिद खान ने आर्थिक तंगी को लेकर बात की और कहा कि "एक वक्त ऐसा आया जब हमारी आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई थी कि हम अपने सामने के दरवाजे पर लगे हुए तले के मरम्मत भी नहीं करवा पा रहे थे। जिसके चलते मेरी मां ने इस दरवाजे को बंद रखने के लिए नीचे एक पत्थर लगा दिया।" फराह खान की बात करें तो वह अब एक आलीशान जिंदगी जीती है। उनके पास 12 गाड़ियां है और जिनमे सबसे महंगी दो पोर्श कारें हैं। मुंबई में उनका एक आलीशान बंगला भी बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: farah khan sajid khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X