बॉलीवुड की इन जोड़ियों को लेकर उड़ायी गयी थी तलाक की झुठी अफवाह, इस जोड़ी ने उठाया था कानूनी कदम
बॉलीवुड में शादियों के साथ-साथ तलाक की खबरें भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। छोटे या बड़े पर्दे के एक्टर्स की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें फैंस हमेशा दिलचस्पी के साथ पढ़ते हैं। पिछले काफी समय से अलगाव की खबरों की वजह से सुर्खियों में रही चारु असोपा और राजीव सेन की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में है।
चारु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजीव से तलाक लेने के फैसले की जानकारी साझा करते हुए इसकी वजह का भी खुलासा किया था। अब चारु ने फिर से अपने फैसले को बदलने और राजीव के साथ एक खुशहाल जिंदगी जीने के फैसले को अपने फैंस के साथ साझा किया है। अपने पोस्ट में चारु असोपा ने राजीव सेन और अपनी बेटी जियाना के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने रिश्ते को एक मौका और देने का फैसला लिया है।

भाई-भाभी के इस फैसले पर सुष्मिता सेन ने भी खुशी जाहिर की है। यह तो हुई तलाक से जुड़ी ऐसी बात जो सच थी। लेकिन कई बार एक्टर्स की निजी जिंदगी और खासतौर पर तलाक से जुड़ी कई खबरें सामने आती है जो बाद में अफवाह साबित होती है।
आइए ऐसे एक्टर्स के बारे में जानते हैं जिनकी तलाक की खबरें अफवाह साबित हुई-

निक-प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने से 10 साल छोटे निक जोनस का हाथ थामने का फैसला लिया था, तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इन सारी बातों को नजरअंदाज कर राजस्थान में प्रियंका ने ग्रैंड वेडिंग की थी। दुल्हन के सुर्ख लाल जोड़े में सजी प्रियंका की जब तस्वीरें सामने आयी तो देखने वालों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थी। क्रिश्चन वेडिंग में सफेद गाउन में सजी प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थी। लेकिन शादी के ठीक 117 दिनों बाद ही दोनों के अलगाव की खबरें सामने आने लगी। प्रियंका ने इन खबरों का जवाब कानूनी तरीके से देने का फैसला लिया था। आज दोनों खुशहाल दंपति हैं और निक-प्रियंका की सरोगेसी से एक बेटी है।

ऐश्वर्या-अभिषेक
धूमधाम से अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद बच्चन परिवार की बहू बनी ऐश्वर्या राय बच्चन को भी तलाक की अफवाहें झेलनी पड़ी थी। शादी के दिन सुनहरे रंग की साड़ी में सजी ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। शादी के कुछ समय बाद ही मीडिया में यह खबरें आने लगी कि ऐश्वर्या-अभिषेक में अलगाव होने वाला है। हालांकि ऐश्वर्या ने इन खबरों को कभी तवज्जो नहीं दी लेकिन अभिषेक ने इस खबरों का खंडन किया था।

गुरमीत-देबिना
टीवी पर सीता-राम का किरदार निभा कर लोकप्रिय हुई छोटे पर्दे की इस जोड़ी को लेकर भी तलाक की झूठी अफवाह उड़ायी गयी थी। बाद में दोनों ने इन खबरों का खंडन किया था। कुछ समय पहले ही देबिना ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया और अब वह फिर से मां बनने वाली हैं।

शिल्पा-राज कुंद्रा
पॉर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की अलगाव की खबरें सामने आने लगी थी। कहा जा रहा था शिल्पा ने राज से अपने रास्ते अलग कर लिये हैं और अपने दोनों बच्चों को लेकर वह अलग होने वाली हैं। लेकिन यह खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई और शिल्पा-राज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इससे पहले भी शिल्पा और राज के अलगाव की कई खबरें वायरल हो चुकी थी।

जय भानुशाली-माही विज
एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की एक तलाक की खबरें भी काफी उड़ायी गयी थी। कहा तो यहां तक जाने लगा था कि इनके तलाक के कागजात भी तैयार हो चुके हैं। लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों का खंडन किया। आज दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications