प्यार में हर बंधन भुला बैठे ये सितारे, बेटी की उम्र की हसीनाओं से लगाया दिल, एक तो है पत्नी से 30 साल बड़ा

BOLLYWOOD COUPLES

Bollywood Couples: कहते हैं जब प्यार हो तो लोग किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हैं। बात जब बॉलीवुड की हो तो यहां तो सभी तरह के बंधनों को तोड़कर लोग खूब प्यार करते हैं और खुशी-खुशी अपना संसार बसाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताएंगे जिनके बीच उम्र का फासला इतना ज्यादा है कि आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे।

मनोरंजन जगत में आए दिन किसी ना किसी के लिंक अप और ब्रेकअप की खबर आती ही रहती है। इस बीच हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है और इनकी शादी देखकर कई लोगों ने तो उन्हें ट्रोल भी किया था।

दिलीप कुमार-सायरा बानो

उम्र का फासला- 22 साल

कुछ प्रेम कहानियां अमर होती हैं और ऐसी ही एक कहानी है सायरा बानो और दिलीप कुमार की। सायरा बानो हमेशा दिलीप कुमार को अपना 'कोहिनूर' कहती हैं। सायरा बानो को दिलीप कुमार से तब प्यार हुआ जब वह 12 साल की थीं और वह 34 साल के थे और कुछ सालों तक एक-दूसरे के प्रति बढ़ते प्यार के बाद दोनों ने शादी कर ली। सायरा ने 1966 में अपने सपनों के राजकुमार से शादी की जब वह 22 वर्ष की थीं और वह 44 वर्ष के थे। आज भले ही दिलीप कुमार इस दुनिया में ना हो लेकिन सायरा बानो की हर बात में दिलीप साहब का ही जिक्र होता है।

यह भी पढ़ें- हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड, हॉटनेस के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल

मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर

उम्र का फासला- 26 साल

मिलिंद सोमन 90 के दशक के मशहूर अभिनेता रहे हैं और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर एक आम महिला, जिन्हें मिलिंद के प्यार ने खास बना दिया। आए दिन वह पत्नी अंकिता कोंवर के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा बटोरते हैं। मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। पहली नजर में ही मिलिंद को अंकिता भा गई थीं और अंकिता भी मिलिंद को पसंद करने लगीं। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे और बात शादी तक पहुंच गई। मिलिंद और अंकिता ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया, जिसके बाद साल 2018 में वह शादी के बंधन में बंध गए।


कबीर बेदी-परवीन दुसांज

उम्र का फासला- 30 साल

अभिनेता कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज उनसे करीब 30 साल छोटी हैं। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन दुसांज से शादी की थी। परवीन और कबीर शादी से पहले काफी सालों तक लिव-इन में भी रहे थे। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और तब जाकर शादी करने का फैसला किया। कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे, लेकिन बाद में वह सब मान गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि परवीन दुसांज की उम्र कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से भी ज्यादा छोटी है। पूजा बेदी की उम्र जहां इस वक्त 53 साल है तो वहीं परवीन दुसांज इस वक्त मात्र 47 साल की हैं और वहीं कबीर बेदी की उम्र की बात करें तो वो इस वक्त 77 साल के हैं।

Read more about: bollywood couples
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X