जब इस हसीना ने सगे भाई संग फिल्मों में किया जमकर रोमांस, खूब हुआ विवाद और फिर...

 Meenu Mumtaz

Meenu Mumtaz Romanced With Real Brother: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि रोमांटिक और इंटिमेट सीन भर-भर कर दे दिए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कंट्रोवर्सी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें दो सगे भाई-बहनों ने बड़े पर्दे पर रोमांस किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं मीनू मुमताज की। उनका करियर शराब की लत के चलते बर्बाद हो गया। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में अपने साथ भाई और बहनों की जिम्मेदारी उठा ली थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीनू मुमताज के बाद उनके बड़े भाई महमूद ने फिल्मों में एंट्री की। सिर्फ 13 साल की उम्र में मीनू मुमताज को साल 1955 की 'सखी हकीम' से फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 14 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 'सीआईडी' फिल्म के गाने 'बूझ मेरा क्या नाम रे' से अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल कर ली थी। लेकिन जब साल 1958 में फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' रिलीज हुई तो मीनू मुमताज विवादों से घिर गई थी।

दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म के एक गाने के दौरान मीनू मुमताज को उन्हीं के बड़े भाई महमूद के साथ में रोमांस करते हुए देखा गया था। जब लोगों ने उनकी फिल्म देखी तो भाई-बहन का रोमांस देखकर आपत्ति जताई। हालांकि धीरे-धीरे यह विवाद थम गया था। इसके बाद साल 1963 में एक्ट्रेस ने अली अकबर के साथ शादी रचाई औरफिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। तब उनकी दो फिल्में अधूरी रह गई थी और उन्हें पूरा करने के लिए 4 साल लगे।

फिल्म की शूटिंग के वक्त मीनू मुमताज दो बार प्रेग्नेंट हो गई थी। आठवें महीने की ही प्रेगनेंसी में फिल्म को उन्होंने पूरा किया था। फिर वह अपने परिवार के साथ टोरंटो में जाकर शिफ्ट हो गई। साल 2003 में याददाश्त जाने के चलते उनके परिवार को खबर लगी की 15 साल से उनके दिमाग में ट्यूमर है। एक्ट्रेस के दिमाग से 4 इंच का टाइमर निकल गया। बाद में उनकी याददाश्त वापस आ गई। इसके बाद 23 अक्टूबर 2021 को 79 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

Read more about: meenu mumtaz features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X