14 साल की तब्बू की इज्जत पर थी इस एक्टर की बुरी नजर, शराब के नशे में जबरदस्ती किया किस और फिर...

Bollywood Controversy: बॉलीवुड में ऐसी कई कॉन्ट्रोवर्सीज हैं, जो लोगों की यादों में तो धुंधली हो चुकी हैं या तो फिर उनका उन्हें अंदाजा नहीं है। पहले के जमाने में एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाना आसान नहीं था। कई हसीनाएं तो हार मानकर इंडस्ट्री ही छोड़ देती थीं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिसके साथ एक पार्टी में सिर्फ 14 साल की उम्र में बदतमीजी हुई थी, लेकिन आज वो एक्ट्रेस ना सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है, बल्कि देश की लाखों महिलाओं को इंस्पायर भी कर रही हैं।
तब्बू को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की
बॉलीवुड में ऐसी कई दिल दहला देने वाली कहानियां हैं, जहां एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता था। कई साल पहले बॉलीवुड की एक फेमस पार्टी में एक नामी-गिरामी एक्टर ने फेमस एक्ट्रेस को जबरन किस करने की कोशिश की।
जैकी श्रॉफ की थी तब्बू पर गंदी नजर
आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताएंगे जहां एक एक्टर ने एक पार्टी में एक एक्ट्रेस को जबरन किस करने की कोशिश की। बॉलीवुड में बुरे बर्ताव और छेड़छाड़ की कई कहानियां सुर्खियों में रहीं। ऐसी ही एक कहानी 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ से जुड़ी है। कथित तौर पर अभिनेता ने तब्बू को तब किस करने की कोशिश की जब वह सिर्फ 14 साल की थीं।
1980 के दशक में, जैकी श्रॉफ तब्बू (असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी) के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ गए, जो उस समय नाबालिग थीं। वह अपनी बड़ी बहन फराह नाज के साथ थीं, जो उस समय एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थीं।
उस समय फराह नाज जैकी श्रॉफ के साथ दिलजला नाम की फिल्म पर काम कर रही थीं। उड़ीसा पोस्ट के अनुसार, एक्टर डैनी डेन्जोंगपा ने मॉरीशस में शूटिंग के दौरान एक पार्टी रखी थी। तब्बू अपनी बहन के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं।
नशे में किस करने की कोशिश की
रिपोर्ट के अनुसार, जैकी श्रॉफ को तब्बू पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। शराब के नशे में जैकी ने तब्बू को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। हालांकि, एक्ट्रेस ने उनका विरोध करने की पूरी कोशिश की।
डैनी ने तब्बू की बचाई इज्जत
फराह नाज ने मीडिया में जैकी श्रॉफ के इस बुरे बर्ताव के बारे में बेबाकी से बात की। उन्होंने यह भी दावा किया कि जैकी श्रॉफ ने उनकी छोटी बहन तब्बू को जबरन किस किया, लेकिन डैनी ने ऐन मौके पर उनकी बहन को बचा लिया।
तब्बू ने कभी जैकी के साथ नहीं किया काम
दूसरी ओर, तब्बू ने इस मामले के बारे में कभी भी पब्लिकली बात नहीं की। बाद में उनकी बड़ी बहन फराह ने दावा किया कि यह एक गलतफहमी थी। दिलचस्प बात यह है कि तब्बू और जैकी श्रॉफ ने कभी साथ काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications













