संजय दत्त से पहले इन बॉलीवुड स्टार्स ने जीती कैंसर से जंग, ऐसी हो गई थी हालत- PICS

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की। दरअसल संजय दत्त ने कैंसर को मात दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से कमजोर हुए संजय दत्त की खूब तस्वीरें वायरल हुई थीं और उनके लिए फैंस लगातार चिंता कर रहे थे। आपको बता दें संजय दत्त से पहले भी बॉलीवुड में कई सितारों को कैंसर हुआ और उन्होंने भी बहादुरी से इस कठिन लड़ाई को जीता।

कुछ दिन पहले सोनाली बेंद्रे, उससे पहले मनीषा कोइराला जैसी अभिनेत्रियां चर्चा में रही थीं जिन्होंने कैंसर को मात देकर फिल्म जगत में वापसी की। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फैंस ने इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स को कैंसर के चलते खो दिया है। कुछ फिल्म सितारे कैंसर से जंग जीत गए लेकिन कुछ अनलकी साबित हुए और इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस लिस्ट में विनोद खन्ना, फिरोज खान जैसे अभिनेता रहे हैं। खैर संजय दत्त ने इस कठिन लड़ाई को जीत लिया है। आइए आपको बताते हैं किन स्टार्स ने उनसे पहले कैंसर को मात दी।

बता दें संजय दत्त की मां नरगिस भी कैंसर को झेल चुकी हैं। इसी लंबी बीमारी के बाद संजय दत्त ने अपनी मां को खो दिया था। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में राजकुमार हिरानी ने नरगिस के इस पीड़ा के दर्द को दिखाया था। संजय दत्त की मां का रोल मनीषा कोइराला ने निभाया था। जो खुद असल जिंदगी में कैंसर को मात दे चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X