..................... Bollywood celebs who donate for Ram Mandir consecration, name as Akshay Kumar Pawan Kalyan etc - Hindi Filmibeat

Ram Mandir निर्माण के लिए इन सितारों ने खोले थे अपने खजाने, किया था दिल खोलकर दान...

ram mandir, ram mandir pran pratishtha, akshay kumar, pawan kalyan

भगवान राम के मंदिर को लेकर चल रहा इंतजार आज पूरा हो गया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी थी और इस मौके पर आज दिग्गज अयोध्या पहुचे हैं। लेकिन इसके पीछे लोगों ने कितना काम और मेहनत की है इसको लेकर आज बात करते हैं।

राम मंदिर के निर्माण की अगर बात करें तो कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिन्होने राम मंदिर के निर्माण के लिए योगदान किया है। कई बॉलीवुड और साउथ के कलाकार हैं जिन्होने मंदिर के लिए अपना खजाना खोल दिया है। डालिए एक नजर...

अक्षय कुमार

साल 2021 में अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए राम मंदिर के लिए काफी अच्छी अच्छी बातें की थीँ। इस दौरान ये भी बताया गया था कि राम मंदिर के निर्माण के लिए वो डोनेट कर रहे हैं और सबको डोनेट करने के लिए कहा था। हालांकि अक्षय कुमार ने किसी तरह के अमाउंट का खुलासा नहीं किया था

अनुपम खेर

अनुपम खेर को बीजेपी का सपोर्टर कहा जाता है और वो खुलकर अक्सर उनका समर्थन करते हैं। लेकिन वो बहुत बड़े राम भक्त भी हैं। राम मंदिर के लिए अनुपम खेर ने इंटों को दान किया था।

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने राम मंदिर के लिए काफी दान किया था। हालांकि माधुरी दीक्षित ने इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया।

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए पैसे दिए थे। हालांकि सोशल मीडिया लोगों को अमाउंट का पता नहीं चलने दिया है।

पवन कल्याण

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी राम मंदिर के लिए काफी खुश थे। उन्होने इसके निर्माण के लिए योगदान किया। उन्होने भी सभी की तरह इस दान को गुप्त रखा था।

मुकेश खन्ना

टीवी के शक्तिमान और भारत के पहले सुपरहीरो मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी। वो इस मौके पर काफी खुश हैं।

राम मंदिर फिलहाल बनकर तैयार हो चुका है और इस वक्त सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्रेंड है। भक्त खुश हैं और पूरी दुनिया के हिंदू जश्न में डूबे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X