जब शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स को भी इन्होंने दी मात..शक्ल नहीं अपनी अक्ल से!
इन बॉलीवुड सितारों ने किया था फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना। आइए डालते हैं एक नज़र
बॉलीवुड में इन दिनों फेयरनेस क्रीम के प्रचार को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। इन प्रचारों से रंगभेद के मुद्दे पर जमकर बहस हो रही है। अभिनेता अभय देओल और सोनम कपूर के बीच इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई है, जिसके बाद सोनम अपनी एक ट्टिटर पोस्ट के कारण काफी ट्रोल हुई थीं।

आपको बता दें कि अभय ने सोशल साइट पर उन सितारों की फोटो डाली थीं जिसमें वो फेयरनेस क्रीम का एड करते नज़र आ रहे थे। अभय का कहना था ये सितारे भारतीय रंग को नीचा दिखाते हुए गोरापन बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद सोनम कपूर ने उनकी बहन ईशा देओल की एक तस्वीर कमेंट में पोस्ट की थी जिसमें ईशा एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करतीं नज़र आ रही थीं।
लेकिन सोनम की टिप्पणी का अभय ने बेहद समझदारी से जवाब दिया था। इसके बाद सोनम पूरी तरह से ट्विटर पर ट्रोल हो गई थीं। बहरहाल, यहां हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने रंगभेद का पूरी तरह विरोध करते हुए फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने से मना किया। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











