जनता कर्फ्यू: जब दीपिका, अक्षय से लेकर बच्चन परिवार तक, सेलेब्स ने बजाई थीं तालियां और थालियां-PICS

आज के ही दिन जनता कर्फ्यू लगा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद देशभर में जनता कर्फ्यू लगाया गया था जिसे पूरे देश ने समर्थन दिया था। ऐसे में बॉलीवुड ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ तालियां बजाते नजर आए थे तो करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण ने भी थालियां बजाकर जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया था।

कोरोना काल के चलते पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स का हौसला अफजाही करने के लिए इस कदम को उठाया था। पीएम मोदी की इस अपील का असर ये हुआ था कि 24 घंटे के लिए पूरे देश में सन्नाटा पसरा था। 22 मार्च को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर थाली, ताली व अपने अंदाज में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थकर्मी, कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया गया था।

 bollywood celebs janata curfew photos

इस जनता कर्फ्यू के तहत सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक हर किसी को अपने घरों में रहना था। इस दौरान कोई बाजार, कोई दुकान, कोई सार्वजनिक वाहन, कोई दफ्तर, कोई स्कूल आदि नहीं खुले थे। आइए जनता कर्फ्यू के दौरान बॉलीवुड की सामने आई फोटोज को एक बार फिर से आपसे रूबरू करवाते हैं।

दीपिका पादुकोण की ताली बजाते हुए फोटो

दीपिका पादुकोण की ताली बजाते हुए फोटो

जनता कर्फ्यू के लिए दीपिका पादुकोण ने भी सपोर्ट किया। उन्होंने बालकनी में तालियां बजाते हुए फोटो पोस्ट की थी।

पूरा बच्चन परिवार ने दिया साथ

पूरा बच्चन परिवार ने दिया साथ

अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन, नन्ही आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ छत पर आकर जनता कर्फ्यू के लिए ताली, घंटी बजाते दिखे थे।

विदेश से प्रियंका चोपड़ा ने देश के वॉरियर्स को किया सलाम

विदेश से प्रियंका चोपड़ा ने देश के वॉरियर्स को किया सलाम

विदेश से प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी की अपील पर देश के वॉरियर्स को सलाम करते हुए ये फोटो पोस्ट की थी।

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का अलग ही जोश

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का अलग ही जोश

जनता कर्फ्यू के दौरानअक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का अलग ही जोश देखने को मिला। बीच किनारे दोनों अभिनेताओं ने आकर कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया।

बॉलीवुड सितारों की जनता कर्फ्यू के दिन की फोटो

बॉलीवुड सितारों की जनता कर्फ्यू के दिन की फोटो

करिश्मा कपूर, वरुण धवन,डेविड धवन और अनिल कपूर इस फोटो में जनता कर्फ्यू को सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की अनोखी फोटो

कार्तिक आर्यन की अनोखी फोटो

सिर पर पतीला और हाथ में थाली व चम्मच बजाते कार्तिक आर्यन कुछ इस अंदाज में नजर आए थे।उनकी ये फोटो खासा वायरल हुई थी।

कंगना रनौत ने दिया था साथ

कंगना रनौत ने दिया था साथ

पीएम मोदी की अपील पर कंगना रनौत ने भी परिवार के साथ मिलकर जनता कर्फ्यू के बाद इस अंदाज में ताली बजाकर वॉरियर्स को सैल्यूट किया था।

करण जौहर का ये अंदाज दिखा था

करण जौहर का ये अंदाज दिखा था

फिल्ममेकर करण जौहर भी इस अंदाज में नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X