2020 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बुरा साल
इस साल कोरोना वायरस के अलावा कुछ ऐसा हुआ है जिसको भूलने में देश और दुनिया के साथ साथ हिंदी फिल्म जगत को काफी समय लग जाएगा। साल 2020 में इतने सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा जितना की शायद ही कभी हुआ होगा। एक साथ अभिनय, संगीत और डांस की दुनिया के इतने सितारों ने बेहद कम समय में अपना जीवन त्याग दिया जो कि किसी सदमें से कम नहीं था।
कई सितारों को लेकर तो फैंस ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ हो सकता है। साल 2020 में सबसे ज्यादा विवादित मौत की बात करें तो.. सुशांत सिंह राजपूत ही चर्चा में रहे हैं जिन्होने आत्महत्या कर ली थी।

इसके अलावा सुपरस्टार ऋषि कपूर और इरफान खान जैसे मंझे हुए कलाकारों ने कैंसर के कारण अपनी जिंदगी गवां दी। ये साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए किसी काले वर्ष से कम नहीं था जो कि कई बड़े झटकों से भरा हुआ था। साल 2020 में इन मशहूर हस्तियों ने हमें अलविदा कहा है। देखिए लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications