PICS..विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे..ऋषि कपूर नहीं आए नज़र !
विनोद खन्ना की प्रार्थना सभी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे।
कल स्व. विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा मुंबई में रखी गई जहां बॉलीवुड की तमाम बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंची। इस दौरान शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारे नज़र आए, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस दौरान ऋषि कपूर कहीं नज़र नहीं आए।

प्रार्थना सभा शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई। इसमें बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी श्वेता समेत अपने परिवार के साथ शामिल हुए। वहीं आमिर खान भी विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे थे।
आपको बता दें कि पिछली 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का कैंसर से निधन हुआ था। उनकी उम्र 70 साल थी। आपको बता दें कि जब विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार था तो यूथ स्टार्स के न पहुंचने पर ऋषि कपूर ने उन्हें काफी फटकार लगाई थी। बहरहाल, नीचे देखें कौन कौन पहुंचा प्रार्थना सभा में..


Click it and Unblock the Notifications