Stardust Award: कार्तिक आर्यन से लेकर रेखा और वाणी कपूर तक, रेड कार्पेट पर स्टार्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Stardust Award 50th Anniversary: शनिवार को 50वें स्टारडस्ट अवार्ड का मुंबई में आयोजन किया गया। इस अवार्ड शो में शामिल होने के लिए कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई दिग्गज स्टार्स से लेकर नए स्टार्स तक ने अपना जलवा बिखेरा। सभी स्टार्स ने अवार्ड शो में ग्लैमर का तड़का लगाया।
वहीं, इस अवार्ड शो में सबसे जोरदार एंट्री कार्तिक आर्यन ने ली। इसके अलावा भूमि पेडनेकर के ग्लैमर और सेक्सी अंदाज ने हर किसी का दिल लूट लिया। वहीं, वाणी कपूर ने भी गोल्डन हाई स्लिट गाउन में कहर बरपा दिया। स्टार्स का ये स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
स्टारडस्ट अवार्ड में सितारों से सजी शाम बेहद खूबसूरत थी। आप भी देखें स्टारडस्ट अवार्ड में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें-

वाणी कपूर ने बरपाया कहर
वाणी कपूर स्टारडस्ट अवार्ड में हाई स्लिट कॉपर गोल्डन गाउन में पहुंचीं। इस दौरान वो बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही थीं। वाणी कपूर ने इस लुक के साथ बन बनाया था और कम एसेसरीज के साथ लुक को पूरा किया था।

श्रिया सरन का ग्लैमरस अंदाज
'दृश्यम 2' की वजह से लगातार सुर्खियों में रही श्रिया सरन भी कुछ इस अंदाज में स्टारडस्ट अवार्ड में पहुंचीं। उनका यह स्टाइलिश अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कार्तिक आर्यन का कूल लुक
कार्तिक आर्यन भी स्टारडस्ट अवार्ड में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट पहन रखा था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मनोज बाजपेयी और सोनू सूद
मनोज बाजपेयी और सोनू सूद भी स्टारडस्ट अवार्ड शो में कुछ इस अंदाज में पहुंचे। मनोज बाजपेयी लगातार अपनी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में रहते हैं तो वहीं सोनू सूद पिछले साल सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ दिखे थे।

भूमि पेडनेकर का सेक्सी रूप
स्टारडस्ट अवार्ड शो में भूमि पेडनेकर बेहद सेक्सी अंदाज में पहुंची थी। सी-ग्रीन गाउन में भूमि पेडनेकर अपनी कर्वी फिगर और टोन्ड एब्स को फ्लॉन्ट करती दिखीं। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

साड़ी में पहुंची सान्या
सान्या मल्होत्रा स्टारडस्ट अवार्ड में सफेद साड़ी में पहुंची। इस लुक में सान्या मल्होत्रा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाया।


Click it and Unblock the Notifications











