..................... Bollywood celebs and news related to them, which later proved to be a rumour| बॉलीवुड सेलेब्स और उनसे जुड़ी खबरें जो बाद में साबित हुई कोरी अफवाह | - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड सेलेब्स और उनसे जुड़ी खबरें जो बाद में साबित हुई कोरी अफवाह

बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबर सुर्खियों में बना रहता है। कुछ खबरों का खंडन सेलेब्स खुद करते हैं कुछ समय से साथ ही हवा में उड़ जाती है तो कुछ खबरें बाद में सही भी साबित होती हैं। कमाल की बात यह है कि आम लोग भी इन खबरों को काफी चाव से पढ़ते और उन्हें तोड़-मरोड़ कर आगे बढ़ाते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर खबरें और अफवाहें तो आती रहेंगी, लेकिन उनके फैंस को तय करना होता है कि किन बातों पर यकीन करना है और किन अफवाहों पर मिट्टी डालनी है।

आइए जानते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटिज से जुड़ी कुछ खबरों के बारे में जो बाद में साबित हुई अफवाह

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की शादी

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की शादी

फिल्म 'डॉन' की शूटिंग के समय बॉलीवुड के किंग खान और पीसी के बीच अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थी। दोनों के बीच अफेयर की खबरें इतनी ज्यादा फैल गयी थी कि यहां तक कहा जाने लगा था कि टोरंटो में दोनों ने चुपके से शादी कर ली है। लेकिन बाद में दोनों ने ही इन खबरों को गलत साबित किया।

क्लास 9वीं में टीवी शो में नजर आयी थी करीना कपूर

क्लास 9वीं में टीवी शो में नजर आयी थी करीना कपूर

बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर को लेकर कोई अफवाह ना उड़े ऐसा कैसे हो सकता है। एक बार करीना के बारे में जबरदस्त अफवाह उड़ी थी कि जब वह क्लास 9 में पढ़ती थी, उसी समय अमेरिकी ड्रामा 'नॉक्ड अप' में नजर आयी थी। करीना ने कभी भी इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया।

कैटरीना कैफ का असली परिचय

कैटरीना कैफ का असली परिचय

ऐसे तो आए दिन ही कैटरीना कैफ से जुड़ी कोई ना कोई खबर उड़ती ही रहती है। एक समय ऐसा भी था जब कैटरीना की निजी जिंदगी के बारे में कहा जाने लगा था कि उन्होंने सबसे झूठ बोला है। कैटरीना के पिता कश्मीरी बिजनेसमैन हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने करवायी प्लास्टिक सर्जरी

प्रियंका चोपड़ा ने करवायी प्लास्टिक सर्जरी

जब भी किसी एक्ट्रेस के लुक में थोड़ा भी परिवर्तन दिखता है तो उसके बारे में कहा जाने लगता है कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी यहीं कहा गया था। फिल्मों में काम शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही प्रियंका के बारे में कहा गया था कि उन्होंने अपने कंधे और नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। हालांकि प्रियंका ने इन खबरों पर ना तो कभी मुहर लगायी और ना ही इन खबरों का कभी खंडन किया था।

अजय-काजोल रहते हैं अलग

अजय-काजोल रहते हैं अलग

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन और काजोल को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी ज्यादा रहती हैं। हालांकि समय-समय पर दोनों सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी खबरें और तस्वीरें शेयर भी करते रहते हैं। एक बार काजोल और अजय को लेकर कहा जाने लगा था कि दोनों अब साथ नहीं बल्कि अलग रहते हैं। बाद में काजोल ने मजाकिया लहजे में इस अफवाह के पीछे की सच्चाई बताते हुए कहा था कि कई बार वह अपनी बेटी न्यासा के पास विदेश में भी चली जाती हैं, शायद इसलिए लोगों को गलतफहमी हो गयी है।

 पूनम सिन्हा की अपनी बेटी नहीं सोनाक्षी सिन्हा

पूनम सिन्हा की अपनी बेटी नहीं सोनाक्षी सिन्हा

कई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा, अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक्स गर्लफ्रेंड रीना रॉय की तरह दिखती हैं। एक समय बॉलीवुड में यह अफवाह काफी फैली थी कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की नहीं बल्कि रीना रॉय की बेटी है। सोनाक्षी ने इन अफवाहों पर बाद में अपना रिएक्शन भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X