सलमान का गुस्सा तो कैटरीना की डांट !
बॉलीवुड स्टार्स हो या हॉलीवुड, नखरों के मामले कोई किसी से कम नहीं है।इनका गुस्सा और इनके नखरे दोनों हीं सातवें आसमान पर रहते हैं और इस लिस्ट में सिर्फ एक्ट्रेसेस नहीं एक्टर्स भी हैं।
सेलेब्स की ऊल-जलूल डिमांड्स कभी फिल्म के प्रोड्यूसर के नाक में दम कर देती है तो कभी एक्टर्स के इन्हीं नखरों के चलते डायरेक्टर को एक सीन शूट करने में ही पसीने छूट जाते हैं।
[रॉकी से मुन्ना भाई तक का सफर..बदलते रहे संजय दत्त]
कभी इनकी अजीबोगरीब डिमांड्स पूरी न हों, तो डायरेक्टर्स को लाखों का नुकसान भी झेलना पड़ता है। वहीं, स्टार्स के इन नखरों का उनकी इमेज या काम पर असर न पड़े, इसके लिए उनकी पीआर टीम को भी अलग से काम करना पड़ता है।
जी हां आजकल हर स्टार की अपनी पीआर टीम होती है जो इनकी इमेज बिल्डिंग पर काम करती है । संजय दत्त की कल से हो रही इमेज बिल्डिंग के बाद तो आप भी समझ गए होंगे की पीआर में कितनी ताकत होती है।
आज हम आपको सेलेब्स और उनके अजीबोगरीब नखरों के बारे में बताने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



