..................... अंतिम संस्कार और शोक सभाओं में दुखी ना होने पर ट्रोल हुए बॉलीवुड सितारे | Bollywood celebrities who were slammed for laughing and not grieving at funerals - Hindi Filmibeat

अंतिम संस्कारों में दुखी ना होने पर ट्रोल हो चुके हैं आमिर, शाहरूख और रानी - करीना सहित ये सितारे

बॉलीवुड स्टार्स के ग्लैमर और चमकीली दुनिया के पीछे फैन्स इतना ज़्यादा मोहित हो जाते हैं कि उन्हें इस चमकीली दुनिया के अलावा बाकी जो कुछ दिखता है वो झूठ लगता है। कई बार तो फैन्स ये तक भूल जाते हैं कि सितारे होने का मतलब ये नहीं है कि उनकी निजी ज़िंदगी नहीं है या फिर भावनाएं नहीं है। खासतौर से सोशल मीडिया पर जुड़ने के बाद तो फैन्स और सितारों के बीच की दूरी इतनी कम हो चुकी है कि कोई भी किसी को भी कुछ भी बोल देता है।

कई बार तो ये फैन्स ये तक नहीं देखते कि वक्त और माहौल क्या है। हाल ही में शाहरूख खान को दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचने पर उनके जींस टीशर्ट से लेकर उनके सनग्लास पहनने तक के लिए ट्रोल किया गया। हर किसी ने शाहरूख खान के दुख को नकली कहने में गुरेज तक नहीं किया।

bollywood-celebrities-who-were-slammed-for-laughing-and-not-grieving-at-funerals

गौरतलब है कि कई बार स्टार्स मीडिया से गुज़ारिश कर चुके हैं कि किसी की शोक सभा या अंतिम संस्कार, दिल तोड़ने वाले क्षण होते हैं और इन्हें कैमरों पर ना उतारें। ऐश्वर्या राय के पिता के निधन के बाद उनकी दुखी तस्वीरें वायरल होने पर आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने इसे गलत बताते हुए मीडिया को किसी को दुखी होने का हक ना देने का दोषी ठहराया था। वहीं कृति सैनन भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर और दिलीप कुमार के निधन पर मीडिया से गुज़ारिश कर चुकी थीं कि शोक में लीन लोगों की तस्वीरें ना लें।

हालांकि, पहले भी ऐसा कई बार हुआ है कि अंतिम संस्कार और शोक सभाओं से सितारों की कुछ ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जहां वो हंसते या मुस्कुराते हुए नज़र आ गए। ये बात मानने में हर्ज नहीं है कि ऐसी तस्वीरों को वायरल करने में मीडिया का दोष है। लेकिन उससे एक हाथ आगे बढ़कर फैन्स ने इन सितारों को शोक सभाओं में दुखी ना होने के लिए ऐसी बातें सुनाई हैं जो किसी के लिए भी कहने सुनने में बहुत कड़वी हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

श्वेता बच्चन के ससुर राजन नंदा की मौत के बाद अभिषेक बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे थे जहां से उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई और लोगों ने अभिषेक की जमकर आलोचना की थी। लोगों ने उनसे ये तक पूछ डाला था कि क्या वो शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं या फिर उन्हें लग रहा है कि ये कोई रीयूनियन पार्टी है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

मनीष मल्होत्रा के पिता के निधन पर करीना कपूर खान और जया बच्चन उन्हें सांत्वना देने पहुंची थीं। लेकिन इस जगह से करीना की एक तस्वीर वायरल हो गई थी जहां वो जया बच्चन से हंस कर मिल रही थी। और उन्हें इस बात के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। हालांकि यहां से जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो मीडिया को डांटती दिखाई दी थीं कि क्या किसी की शोक सभा भी तस्वीरें खींचने की जगह है?

जैकलीन फर्नांडीज़

जैकलीन फर्नांडीज़

जैकलीन फर्नांडीज़ की ये तस्वीर काफी ज़्यादा नफरत का शिकार बनी थी। ये तस्वीर, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार थी जहां जैकलीन फर्नांडीज़ अपनी चुन्नी संभालती और मुस्कुराती दिखाई दे गई थीं। श्रीदेवी के अचानक मौत से फैन्स स्तब्ध और जिस तरह वो गईं उसे लेकर हर किसी के दिल में एक टीस थी जिसका गुस्सा फैन्स ने जैकलीन पर उतारा था।

करण जौहर - रानी मुखर्जी - आमिर खान - अयान मुखर्जी

करण जौहर - रानी मुखर्जी - आमिर खान - अयान मुखर्जी

रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी की दादी कृष्णा राज कपूर के निधन पर रानी मुखर्जी, आमिर खान, करण जौहर और अयान मुखर्जी, बातों में मशगूल नज़र आए थे। ये तस्वीर चर्चा का विषय बन गई थी और सोशल मीडिया पर इन सितारों की जमकर आलोचना हुई थि कि जगह, वक्त और माहौल तो देखा जाता है!

करीना कपूर खान - अनिल कपूर

करीना कपूर खान - अनिल कपूर

हालांकि, इसी शोक सभा से अनिल कपूर की ये मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसके बाद अनिल कपूर की भी कड़ी आलोचना की गई थी। अनिल कपूर, राज कपूर के परिवार के काफी करीबी हैं। अनिल कपूर के पिता, राज कपूर के मैनेजर थे और अनिल कपूर के बचपन में दोनों परिवार साथ रहते थे।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

ऋषि कपूर के निधन से आलिया भट्ट की ये तस्वीर वायरल हुई थी जहां उनके हाथ में मोबाईल था और ऐसा लगा कि वो तस्वीरें खींच रही हैं। फैन्स बिना जाने, आलिया पर टूट पड़े जबकि सच ये था कि वो परिवार के किसी सदस्य के साथ वीडियो कॉल पर थीं जो कोरोना के चलते, ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए शामिल नहीं हो पाए थे। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी उनके अंतिम दर्शन से वंचित रह गई थीं।

करण जौहर

करण जौहर

करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था कि वो टूट चुके हैं क्योंकि उन्हें पता था कि सुशांत को मदद की ज़रूरत है लेकिन वो उनकी मदद नहीं कर पाए। इसके कुछ समय बाद ही वो नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी में दिखे जिसके बाद लोगों ने उन्हें नकली कह कर उनकी आलोचना की। लोगों ने यहां तक कह दिया कि शायद सुशांत के जाने का ग़म करण जौहर पार्टियां करके भुला रहे हैं। हालांकि, सुशांत का निधन, 14 जून को हुआ था और नीतू कपूर का जन्मदिन 9 जुलाई को था।

नीतू कपूर और कपूर परिवार

नीतू कपूर और कपूर परिवार

वहीं नीतू कपूर का जन्मदिन एक बार फिर से आलोचनाओं का शिकार हो गया जब दिलीप कुमार के निधन के दिन ही पूरा कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा होकर नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी करता दिखा। इस पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। दिलीप कुमार और राज कपूर बचपन के दोस्त थे और दोनों परिवार एक दूसरे के काफी करीब हैं। इसलिए लोगों ने कपूर परिवार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्हें इतने करीबी दोस्त के जाने का ज़रा भी दुख नहीं है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। बस इसके बाद पूरा सोशल मीडिया करीना कपूर खान पर टूट पड़ा। लोगों ने उनसे यहां तक पूछा कि क्या उन्हें ऋषि कपूर के जाने के ज़रा भी दुख है? हालांकि उससे पहले, करीना कपूर खान पूरे समय कपूर परिवार और नीतू कपूर के साथ थीं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर डालने पर लोगों ने उन्हें Judge किया।

करण जौहर

करण जौहर

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में अपने शो The Fabulous Lives Of Bollywood Wives के बारे में बात करते हुए कह डाला कि इस शो का आईडिया उन्हें एक शोक सभा में जाते समय आया। करण ने बताया कि वो नीलम, सीमा, महीप और भावना के साथ एक दोस्त के पिता की शोक सभा में जा रहे थे लेकिन फ्लाईट में वो सब अपने कपड़ों से लेकर लुक तक के बारे में बात कर रही थीं जिसे सुनकर करण जौहर को बड़ी हंसी आई और उन्होंने इन चारों पर ये रियलिटी सीरीज़ बनाने की सोची।

नीसा देवगन

नीसा देवगन

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन को अपने दादा जी के निधन के एक दिन बाद सैलून के बाहर देखते ही इंटरनेट उन पर टूट पड़ा था। लोगों ने नीसा को जमकर ट्रोल किया और लिखा कि आज कल के बच्चे अपने बुज़ुर्गों की ना इज़्जत करते हैं और ना ही उनके अंदर भावनाएं हैं। कुछ ने, वीरू देवगन के अंतिम संस्कार पर दुखी होतीं नीसा की एक तस्वीर तक को फेक कहा। बाद में इस मामले पर टिप्पणी करते हुए अजय देवगन ने इस तरह की बातों के बेहद असंवेदनशील बताया और कहा कि वो एक बच्ची है और उसका मन बदलने के लिए उसे वहां भेजा गया था।

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी ने बेहद कम उम्र में अपने पति राज कौशल को खो दिया। लेकिन मंदरा ने राज के अंतिम संस्कार पर खुद को संभालने की कोशिश की और अंतिम संस्कार की ज़रूरी रस्में वो खुद निभाती हुई दिखीं जिसके बाद सोशल मीडिया पर संस्कृति और धर्म के नाम पर मंदिरा को खरी खोटी सुनाई गई। कुछ ने उनके पहनावे पर कमेंट किया तो कुछ ने उन्हें परंपराओं को तोड़ने का दोषी ठहराते हुए उनकी कड़ी आलोचनाओं की।

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी

राज कौशल के निधन के बाद महिमा चौधरी उसी दिन अपनी बेटी के साथ क्लिक की गईं। महिमा ने भी कैमरे के सामने काफी पोज़ दिए। इसके बाद उनसे राज कौशल के बारे में पूछा गया तो महिमा ने बताया कि राज उनके कितने खास दोस्त थे और वो जल्दी ही मंदिरा के घर जाएंगी। महिमा ने राज और अपनी पुरानी एक तस्वीर भी कैमरों को दिखाते हुए कहा कि मैं अपनी DP बदल कर यही लगाऊंगी। इन बयानों के बाद महिमा चौधरी को असंवेदनशील कहते हुए उनकी आलोचना की गई।

निक्की तंबोली

निक्की तंबोली

अपने भाई के निधन के बाद खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए विदेश जाने के फैसले पर बिग बॉस स्टार निक्की तंबोली को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। निक्की को एक पोस्ट डालकर सफाई देनी पड़ी कि उनके इस फैसले के पीछे उनके भाई की खुशी और उनके प्रोफेशनल कारण है। निक्की एक करार के तहत प्रतिबद्ध थीं जिसे वो नहीं तोड़ना चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X