सलमान को होता है इतना दर्द..15 सालों से शिल्पा भी परेशान..करना पड़ा ये काम
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी कभी बेइंतहां दर्द से गुजर चुकी हैं।
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भी कभी बेइंतहां दर्द से गुजर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी ने ये पेन सोशल एकाउंट पर जुड़े अपने फैंस के साथ शेयर किया है। शिल्प ने ये भी बताया है कि वे दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं।
[अमिताभ से लेकर रणवीर तक सभी का उड़ा मजाक...ऐसी उम्मीद नहीं थी]
शिल्पा ने इसे लेकर अपने सोशल एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि किस तरह वे इस दर्द से जूझ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि इसमें सबसे ज्यादा उनकी मदद उनके आत्मबल ने की है।

दरअसल शिल्पा पिछले 15 सालों से गर्दन की चोट से जूझ रही हैं और आत्मबल ने उन्हें इससे निजात पाने में मदद की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आत्मबल मांसपेशी की तरह है, आप इसका जितना इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही मजबूत होगा।
15 साल पहले गर्दन में कई चोटें लगीं। कष्ट झेलने के लिए मैंने मन को मजबूत किया। आज मैं जो हूं मैंने खुद के दिमाग को इसके लिए तैयार किया है। वहीं इस हालत से सिर्फ शिल्प ही नहीं गुजरी हैं बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ऐसी ही गंभीर बीमारियों से गुजरे हैं, आगे जानिए कौन हैं वो सेलेब्रिटीज जो दर्द से जूझ चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications











