बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद इन मशहूर सेलेब्स ने शुरू किया दूसरा काम- कोई राइटर तो कोई चला रहा कैफे
बॉलीवुड में ऐसे ढेरों स्टार्स हैं जिन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। लेकिन अभिनय में फेल होने के बाद उन्होंने अपने करियर के लिए दूसरा रास्ता चुना। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शुमार हैं जिन्हें पढ़कर आपको भी झटका लगेगा। साथ ही आप जान पाएंगे कि बॉलीवुड सेलेब्स क्या क्या बिजनेस या किस किस क्षेत्र में खुद को निखारते हैं। आइए आपको मिलवाते हैं कुछ स्टार्स से जिन्होंने अपने एक्टिंग को छोड़कर दूसरा काम किया और वह उस काम में बखूबी सफल भी हुए।

ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। आज भी वह अपने बेबाकी के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ काम भी किया है। लेकिन इसके बावजूद ट्विकंल खन्ना को अपनी मां डिंपल खन्ना, पिता राजेश खन्ना व पति अक्षय कुमार की तरह इस क्षेत्र में फेम हासिल नहीं हुआ। इसके चलते ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ दी और अब वह सक्सेफुल राइटर बन चुकी हैं। उनकी कई किताबे आ चुकी हैं जो कि बेस्ट सेलिंग में भी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











