अमिताभ से लेकर रणवीर तक सभी का उड़ा मजाक...ऐसी उम्मीद नहीं थी
सेलेब्रिटीज को फैंस के साथ जुड़ना काफी भारी पड़ जाता है। कई बार ये सेलेब्रिटीज ट्रॉल हो चुके हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज के लिए अपने फैंस से जुड़ने का एक आसान मीडियम हो गया है। वहीं सेलेब्रिटीज को फैंस के साथ जुड़ना काफी भारी पड़ जाता है। जहां एक तरफ इस कनेक्शन के कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। जिसके चलते कई बार ये सेलेब्रिटीज ट्रॉल हो चुके हैं।
[प्रिय सोनम कपूर...बेवकूफी करने से पहले कम से कम...GOOGLE ही कर लिया कीजिए!]
हाल ही में सिंगर सोनू निगम के ट्वीट के बाद मचे बवाल के बाद कई ने उन्हें सपोर्ट किया तो कई ने ट्रॉल भी किया। वहीं आज इस ट्रॉल में सोनम कपूर का भी नाम जुड़ गया। हाल ही में उन्हें एक कॉलम को लेकर ट्रॉल झेलना पड़ा। हाल ही में एक कॉलम को लेकर सोनम कपूर ट्विटर पर जबदस्त तरीके से ट्रॉल हो रही हैं। उनका ये कॉलम भी ट्रॉल को लेकर ही था लेकिन इस पर भी उनका मजाक उड़ गया।

वहीं इस ट्रॉल से बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज भी अछूते नहीं हैं। खुद सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रॉल हो चुके हैं। आगे जानें कौन हैं वो सेलेब्रिटीज जो अपने ट्वीट की वजह से ट्विटर पर ट्रॉल हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications