कभी इन्होंने भी छिपाए राज..लेकिन सच आ ही गया सामने
अभी लोग प्रीति जिंटा की शादी की खबरों से उबरे भी नहीं थे कि उर्मिला मातोंडकर ने अचानक शादी कर सबको चौंका दिया। किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी कि उर्मिला मातोंडकर शादी करने वाली हैं।
उनकी शादी इतनी सिक्रेट थी कि उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड से सिर्फ उनके दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मौजूद थे। वैसे सिक्रेट वेडिंग का ये सिलसिला बॉलीवुड में या हीं है।
[प्रीति जिटा का ब्राइडल लुक।।देखे यहां!]
उर्मिला से पहले हाल में ही एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप शादी रचा ली। जब फिल्मफेयर ने खबर पर मुहर लगाई तो विश्वास हुआ कि प्रीति ने शादी कर ली है।
वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में हुई। प्रिटी ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में जीन का हाथ थामा। प्रीति और उर्मिला के अलावा भी बॉलीवुड में कई सितारें हैं जिन्होंने अपनी शादी को काफी सिक्रेट रखा।


Click it and Unblock the Notifications
