रियल लाइफ में इन चीजों को लेकर Obsessed होते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा लोगों के सामने खुद को काफी बेहतरीन तरीके से रिप्रेजेंट करते हैं। पब्लिक फिगर होने की वजह से फैंस पर उनकी व्यक्तिगत आदतों का काफी गहरा असर पड़ता है। इस वजह से स्टार्स कई बार अपनी कुछ आदतों के बारे में सार्वजनिक तौर पर नहीं बताते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स निजी जीवन में कुछ बातों को लेकर खास तौर पर ऑब्सेस्ड होते हैं जिनके बारे में उनके काफी कम फैंस को ही पता होता है। चूंकि बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों से जुड़ी ज्यादातर बातें ही वायरल होती रहती हैं, इसलिए उनकी निजी जीवन से जुड़ी इन बातों के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं चल पाता है।
आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स किन बातों को लेकर होते हैं ऑब्सेस्ड

सनी लियोनी :
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को पैर धोने की आदत है। जी हां, उन्हें हर 15 मिनट में अपने पैर धोने की आदत है। सुनने में शायद यह आपको अजीब लग रहा हो लेकिन साफ-सफाई को लेकर बेहद अलर्ट रहने वाली सनी लियोनी को हर 15 मिनट में अपने पैरों को धोने की अजीब आदत है। कहीं आगे चलकर उन्हें अपनी ही इस आदत से परेशानी ना हो लगे।

अमीषा पटेल :
फिल्म 'कहो ना प्यार है...' से बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू करने वाली अमिषा पटेल पिंक कलर को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। उन्हें पिंक कलर इतना ज्यादा पसंद है कि उनके घर का ज्यादातर हिस्सा पिंक कलर का ही है। अमिषा इस रंग को लेकर इतनी ज्यादा दिवानी हैं, कि कहा जाता है कि उनके वॉर्डरोब में सबसे ज्यादा पिंक कलर के ही ड्रेस हैं।

प्रीति जिंटा :
बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा को भी क्लीनिंग का ऑब्सेशन है। प्रीति का क्लीनिंग ऑब्सेशन बाथरूम से है। कहा जाता है कि किसी भी होटल रूम में चेक इन करने से पहले प्रीति वहां के बाथरूम को चेक करती हैं। अगर वहां का बाथरूम साफ और सब कुछ ऑर्गनाइज होता है, तभी प्रीति होटल या उस रुम में चेक इन करती हैं।

सैफ अली खान :
बॉलीवुड के रियल नवाब सैफ अली खान भी बाथरूम को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। हालांकि उन्हें बाथरूम के साइज का ऑब्सेशन हैं। सैफ को विशाल आकार वाले बाथरूम पसंद हैं। कहा जाता है कि सैफ के घर में उनका बाथरुम उनके बेडरूम जितना बड़ा है। इसमें एक लाइब्रेरी और टेलीफोन एक्सटेंशन भी है। सैफ अली खान रियल लाइफ में भी रॉयल लाइफ ही जीते हैं।

रेखा :
रेखा की साड़ियों के कलेक्शन के बारे में सबको पता है। उन्हें कांजीवरम साड़ियां पहनना खासतौर पर ज्यादा पसंद है। लेकिन साड़ियों के अलावा एक और चीज है, जिसे लेकर रेखा ऑब्सेस्ड हैं। रेखा को लिपस्टिक बेहद पसंद है। बताया जाता है कि उनके पास लिपस्टिक का बहुत बड़ा कलेक्शन है। लेकिन आमतौर पर किसी भी इवेंट के दौरान रेखा को डीप मरुन या फिर चॉकलेट कलर का लिपस्टिक लगाना ही पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications











