..................... बॉलीवुड सेलेब्स जिनकी शादी की किसी को नहीं लगी भनक, चुपके से रचाया था विवाह | Bollywood celeb whose marriage was not known to anyone, actors married secretly| - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड सेलेब्स जिनकी शादी की किसी को नहीं लगी भनक, चुपके से रचाया था विवाह

Swara Bhaskar

समाजवादी पार्टी के युवा फहाद अहमद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का दिल आ गया और बिना किसी तामझाम के कोर्ट मैरिज कर दोनों ने शादी कर ली। स्वरा की शादी के बारे में ना तो किसी को कानोंकान भनक लगी और ना ही उन्होंने पहले कभी इस बात का खुलासा किया था। बॉलीवुड में अक्सर जहां किसी भी शादी से कई दिनों पहले से ही उसकी गूंज सुनाई देनी शुरू हो जाती है, जैसा हमने हाल ही में कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और अथिया शेट्टी-के.एल. राहुल की शादी में देखा था। लेकिन स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी रचा ली। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा यह भी जा रहा है कि स्वरा भास्कर अगले महीने दिल्ली में धूमधाम से शहनाई बजाकर शादी करेंगी। स्वरा से पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स ने बिना किसी को कानों कान भनक लगे, गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।

आइए आपको उन जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनकी शादी की किसी को भनक नहीं लगी :

मिनिषा लांबा और रयान थाम :

मिनिषा लांबा और रयान थाम :

फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आने वाली मिनिषा लांबा ने जब अपने बॉयफ्रेंड रयान थाम से शादी की तो इसके बारे में किसी को पता नहीं चल पाया था। दोनों ने 6 जुलाई 2015 को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसमें दोनों के सिर्फ करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। जब एक्ट्रेस पूजा बेदी ने दोनों को शादी की बधाई दी, तब जाकर उनकी शादी का खुलासा हुआ। मिनिषा लांबा ने बाद में इस शादी की खबर को अपने फैंस से शेयर किया था।

कुणाल कपूर और नैना बच्चन :

कुणाल कपूर और नैना बच्चन :

फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' एक्टर कुणाल कपूर ने जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन संग शादी रचाई तो इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई थी। दोनों ने सेशेल्स आइलैंड में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी रचाई थी। दोनों ने दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया था, लेकिन दुनिया को उनकी शादी के बारे में तभी पता चली थी जब कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर किया था।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल :

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल :

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस बात की जानकारी सभी को थी लेकिन दोनों की शादी इतने गुपचुप तरीके से हो जाएगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। साल 2014 में दोनों लॉस एंजेलिस में छुट्टियां मनाने गये थे और उन्होंने वहीं शादी कर ली। जब जॉन ने ट्विट कर नये साल की बधाई दी, तब उन्होंने ट्वीट के अंत में नाम लिखा 'जॉन और प्रिया अब्राहम'। तब जाकर खुलासा हुआ कि दोनों ने शादी कर ली है।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी :

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी :

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के रिलेशनशिप की खबरें तो काफी दिनों से सुर्खियों में थी। सभी दोनों की शादी के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे लेकिन 21 अप्रैल 2014 को दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे। बॉलीवुड से सिर्फ करण जौहर और वैभवी मर्चेंट ही इस शादी में शामिल हुए थे।

जय मेहता और जूही चावला :

जय मेहता और जूही चावला :

जूही चावला और जय मेहता हमेशा अपने रिश्तों को दोस्ती का नाम देते रहे हैं। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के बारे में कहा था, 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं'। 1995 में दोनों की शादी की गुपचुप शादी की खूब खबरें भी उड़ी लेकिन उन्होंने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा तब की जब उनकी पहली बेटी से जूही चावला प्रेग्नेंट थी।

संजय और मान्यता दत्त :

संजय और मान्यता दत्त :

संजय दत्त और मान्यता की पहली मुलाकात एक कॉफी शॉप पर हुई थी। 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने आखिरकार 7 फरवरी 2008 को गोवा में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X