रोल को परफेक्ट बनाने के लिए इतने बदल गए ये सितारे, तस्वीरें देखकर होश उड़ जाएंगे
बॉलीवुड में अक्सर फिल्म सितारों को अपनी फिल्मों के चलते फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन कराना पड़ा है। इन सितारों में एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस भी शुमार हैं। हाल में ही कृति सेनन फिल्म 'मिमी' और कंगना रनौत 'पंगा' फिल्म के चलते काफी चर्चा में हैं। कंगना ने फिल्म 'पंगा' के चलते अपना वजन बढ़ाया है। वहीं कृति सेनन भी 15 किलोग्राम वजन फिल्म 'मिमी' के लिए बढ़ाने जा रही हैं। आइए आपको ऐसी ही बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन करवाया है।
ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, रणदीप सिंह हुड्डा, रणबीर कपूर, आमिर खान, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, ईशान खट्टर, शाहिद कपूर समेत कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए हैरान करने वाली बॉडी बनाई या फिर अपना वजन बढ़ा कर अपने किरदार में जान फूंकी हैं।

हाल में ही कृति सेनन अपनी फिल्म 'मिमी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना पूरा ध्यान 'मिमी' फिल्म पर दे रही हैं। पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म में वह 15 किलोग्राम वजन बढ़ाएंगी जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है।
वहीं 'पंगा' फिल्म को लेकर कंगना रनौत काफी बिजी चल रही हैं। उन्होंने भी बताया परफेक्ट कबड्डी खिलाड़ी दिखने के लिए उन्हें कुछ किलो वजन बढ़ाना पड़ा. आइए आपको दिखाते हैं ऐसे सितारों की फोटो जिन्हें देख आप खुद ही समझ जाएंगे कि उन्होंने फिल्मों के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications











