बॉलीवुड की इन फिल्मों ने तोड़े बेशर्मी के सारे रिकॉर्ड, बोल्डनेस ऐसी की बंद करने पड़ जाएंगे आंख-कान
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती हैं। मस्ती, कॉमेडी और रोमांस के साथ-साथ लोग बोल्ड फिल्में भी देखना काफी पसंद करते हैं। बता दें कि बॉलीवुड में कई बोल्ड कंटेंट भी बनाए गए हैं। इन फिल्मों में इतनी बोल्डनेस है कि परिवार वालों के साथ तो आप गलती से भी बैठकर ये फिल्में नहीं देख सकते हैं। वहीं अगर आप अकेले बैठकर यह फिल्में देख रहे हैं तो हेडफोन लगाना जरा भी ना भूलें।

विद्या बालन की हिट फिल्म
सबसे पहले नंबर पर आती है विद्या बालन के करियर की सबसे हिट और बोल्ड फिल्म। जिसका नाम है 'द डर्टी पिक्चर' साल 2011 में आई इस फिल्म ने धुंआधार कमाई की थी। इस फिल्म में ऐसे कई बोल्ड डायलॉग और सीन्स थे जिसे आज भी लोग किसी के साथ बैठकर नहीं देख पाते, लेकिन जो किरदार विद्या बालन ने इस फिल्म में निभाया है उसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
कियारा के बोल्ड मूव्स ने खींचा ध्यान
वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो उन्होंने भी लस्ट स्टोरी फिल्म की थी। इस फिल्म में उनके वाइब्रेटर वाले सीन ने तो हर किसी को चौंका दिया था। कियारा के इस सीन को आज भी OTT का सबसे बोल्ड सीन माना जाता है।
दीपिका के इंटीमेट सीन ने उड़ाए लोगों के होश
दीपिका पादुकोण भी कम बोल्ड फिल्में नहीं कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी फिल्म गहराइयां रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इतने इंटीमेट सीन्स किए थे कि देखने वालों के होश उड़ गए थे। दीपिका के इंटीमेट सीन की वजह से ही फिल्म जमकर चर्चाओं में आई थी।
एक्ट्रेस की बोल्डनेस ने किया लोगों को दीवाना
पाओली डैम ने 'हेट स्टोरी 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने एंट्री के समय ही इतना बोल्ड कंटेंट परोसा कि वह रातों रात वायरल हो गईं। उनके बोल्ड मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया था। यह फिल्म खासतौर पर अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है।
आज भी चर्चाओं में है ये फिल्म
जब बोल्ड फिल्मों की बात चल रही हो तो शिल्पा शुक्ला की फिल्म BA पास का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस फिल्म में उनकी बोल्डनेस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। इस फिल्म में ना केवल उन्होंने बोल्ड किसिंग सीन्स दिए थे बल्कि कई बेड सीन्स भी दिए थे। उनकी बोल्डनेस ने इस फिल्म को आज भी टॉप पर बनाए रखा है।


Click it and Unblock the Notifications
















