#18Years-एक फिल्म सिखा गई इतनी बातें एक साथ..वो भी दोस्ती, प्यार और शादी पर!
बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए आज 18 साल हो गए। इस एक फिल्म ने हमें ना जानी कितनी बातें सिखा दी।
कुछ फिल्में बॉलीवुड में बस एक बार बनती हैं और वैसी फिल्म दूसरी बन ही नहीं सकती। कुछ कुछ होता है उन फिल्मों में से एक है। शायद ही कोई ऐसा भारतीय हो जिसने ये फिल्म नहीं देखी हो। फिल्म का नाम लेते ही फिल्म के कई सीन एक साथ आखों के सामने घूम जाते हैं ।
[कहानी की बैंड: आखिर आठ साल तक किसी ने अंजली की शादी क्यों नहीं की???]
कुछ कुछ होता है यंग जेनरेशन के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है।रानी मुखर्जी के अलावा शाहरूख-काजोल की दोस्ती और रोमांस उपर से सलमान का तड़का भला फिल्म में और क्या चाहिए।इस एक फिल्म ने कई ट्रेंड्स और नई बातें लोगों को सिखा गई।

फिल्म में दोस्ती पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। फ्रेंडशिप की जिंदगी में अपनी अलग अहमियत होती है जो सबसे उपर होती है। अगर आप अच्छे दोस्त हैं तो आप कुछ भी अच्छे बन सकते हैं।
प्यार दोस्ती है। अगर वो मेरी अच्छी दोस्त नहीं बन सकती तो मैं उससे कभी प्यार कर ही नहीं सकता। सिर्फ दोस्ती नहीं प्यार के बेसिक कॉन्सेप्ट को भी इस फिल्म ने बदल दिया था।
टूटता तारा देख विश मांगने की शुरूआत भी इसी फिल्म से शुरू हुई थी। इस फिल्म के बाद ऐसा लगने लगा था मानो टूटता तारा देख विश मांगो तो वो ना पूरी हो ये हो ही नहीं सकता आखिर फिल्म में भी तो देर सबेर सबकी विश पूरी हो ही जाती है।
प्यार जिंदगी में बस एक बार ही होता है। जी हां फिल्म के इस डायलोग को लोग आज भी मारते हैं कि हम एक बार जीते हैं एक बार मरते हैं और शादी भी एक बार होती है और प्यार..प्यार भी एक बार ही होता है। भले राहुल खुद 8 साल बाद दुबारा प्यार कर शादी भी कर लेता है और ये हम नहीं खुद करण जौहर ने हाल में ही कही है 
प्यार के लिए Sacrifice देना भी इसी फिल्म ने सिखाया। अब देखिए अंजली (काजोल) राहुल (शाहरूख) की जिंदगी से चली जाती है तो अमन(सलमान) अपने प्यार के लिए अंजली की जिंदगी से।
बच्चों को समर कैंप भेजना चाहिए और बिल्कुल भेजना चाहिए ताकि वो बॉस्केट बॉल से लेकर डांस करना तक सीख सके और हां टीचर भी अंजली सी हो तो बेस्ट है।
फिल्म से एक बात और सीखने मिलती है कि कॉलेज खत्म होते ही शादी कर लो वरना कहीं आप बिचारे अमन बनकर ना रह जाएं कि माया मिली ना राम।
और हां सबसे शानदार चीज जो इस फिल्म ने सिखाई वो है Rain Romance...अरे बारिश में शाहरूख काजोल के स्टाइल में डांस नहीं किया तो क्या खाक बारिश इंज्वॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications



















